Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में गहराई जोड़-तोड़ की सियासत
बिहार

बिहार में गहराई जोड़-तोड़ की सियासत

November 15, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

पटना। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद एक तरफ जहां राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के गठन की कवायाद शुरू हो चुकी है, वहीं महागठबंधन भी सरकार बनाने की दूरगामी रणनीति बना रहा है। बताया जा रहा है कि जाेड़-तोड़ की कोशिश के बीच उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी का भी ऑफर खुल गया है। महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्‍ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्‍वी यादव ने इसमें अपने कुछ प्रमुख सिपहसालारों को लगाया है। जोड़-तोड़ की कोशिशों का खुलासा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी हाल ही में कर चुके हैं। दो दिन पहले आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा था कि एनडीए सरकार ज्यादा दिनों तक नही चलेगी। महागठबंधन के अन्‍य नेताओं का भी मानना है कि कुछ दिनों बाद महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। इसके लिए गुप्‍त मुहिम आरंभ हो चुकी है।

बताया जाता है कि आरजेडी की तरफ से बाहुबली अनंत सिंह और रीतलाल यादव को महागठबंधन की सरकार के लिए ‘जुगाड़’ की जिम्मेदारी दी गई है। विधान पार्षद सुनील सिंह और राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को भी इस काम में लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके सहयोग के लिए आरजेडी के राज्‍यसभा सांसद मनोज झा को भी लगाया गया है। हालांकि, आरजेडी के नेता जोड़-तोड़ की कोशिशों से इनकार कर रहे हैं। सासंद अमरेंद्र धारी सिंह कहते हैं कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। आरजेडी के सांसद मनोज झा ऐसी कोशिशों ने इनकार करते हैं। हालांकि, वे यह जरूर कहते हैं कि नीतीश कुमार की कमजोर सरकार ज्‍यादा दिनों तक नहीं चलेगी।

मांझी ने किया जोड़-तोड़ की कोशिशों का खुलासा

आरजेडी सांसद भले ही इनकार करें, लेकिन ‘हम’ प्रमुख जीतन राम मांझी ने स्‍पष्‍ट कहा है कि उन्‍हें महागठबंधन की ओर से बुलावा आ रहा है, लेकिन वे मरते दम तक नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे। शुक्रवार को ‘हम’ के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि मांझी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़करजीत दर्ज की है, इसलिए उनके साथ रहेंगे।

मांझी व मुकेश को अपने पाले में करने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार महागठबंधन की सरकार बनाने की गुप्त मुहिम में ‘हम’ सुप्रीमो जीतनराम मांझी और विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी को अपने पाले में करने की कोशिशें की जा रहीं हैं। उन्‍हें अपने पुराने घर में लौटने का हवाला देते हुए उपमुख्‍यमंत्री व अन्‍य बड़े पदों का ऑफर भी दिया जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछात्रों ने कचरे से तैयार की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार
Next Article 10 से कम उम्र की बिटिया के लिए खुलवाएं ये खाता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
बिहार

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.