Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 01:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना की आशंका से क्वारंटाइन हुए तेजस्वी, लालू राबड़ी पर भी संक्रमण का खतरा
बिहार

कोरोना की आशंका से क्वारंटाइन हुए तेजस्वी, लालू राबड़ी पर भी संक्रमण का खतरा

August 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के निजी सहायक संजय यादव के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। संजय यादव अभी दिल्ली में हैं। तेजस्वी उनके साथ चार दिन पहले तक थे। खास बात यह है कि कोरोना संक्रमित संजय यादव के संपर्क में आपे के बाद तेजस्‍वी पिता लालू प्रसाद यादव से भी मिले थे। वहां से लौटकर वे पटना में मां राबड़ी देवी व भाई तेज प्रताप यादव सहित परिवार के सदस्‍यों के संपर्क में भी रहे। ऐसे में लालू परिवार पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

कल सुबह के बाद किसी से नहीं मिले तेजस्‍वी

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सुबह में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। किंतु उसके बाद वे घर से नहीं निकले। गुरुवार की दोपहर में उन्‍हें युवा आरजेडी के एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, लेकिन नहीं जा सके। तेजस्वी का कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं से भी मिलने का था। उसे भी आखिरी वक्त में टाल दिया गया।

लक्षण मिले तो कराई जांच, रिपोर्ट पॉजिटिव

तेजस्वी यादव बीते 21 अगस्त को संजय यादव के साथ दिल्ली गए थे। अगले एक-दो दिनों के भीतर ही संजय में कोरोना के लक्षण दिखने लगे, जिसके बाद उन्‍होंने जांच कराई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

इस बीच लालू यादव से भी मिले तेजस्‍वी

तेजस्‍वी यादव दिल्ली से रांची जाकर पिता लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की। उसी शाम वे पटना लौट आए।

अब संजय यादव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तेजस्‍वी ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। अब तेजस्‍वी के संपर्क में आए लोगों की भी पड़ताल होगी। संजय यादव से संपर्क के बाद तेजस्‍वी पिता लालू यादव से भी मिले थे। पटना आने के बाद उनका घर में राबड़ी देवी सहित परिवार से भी संपर्क रहा। ऐसे में पूरे लालू परिवार पर कोरोना संक्रमण का खतरा दिख रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपार्टी में चुनाव नहीं हुआ तो 50 साल विपक्ष में बैठेगी कांग्रेस- गुलाम नबी आजाद
Next Article मारुति का ऑफर, बिना खरीदे बनें कार का मालिक

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.