Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामजानकी पथ टूटने के मामले ने तूल पकड़ा
बिहार

रामजानकी पथ टूटने के मामले ने तूल पकड़ा

July 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के सत्तरघाट पुल संपर्क पथ टूटने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में बैकुंठपुर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें जिला परिषद सदस्य विजय बहादुर यादव सहित 10 से 15 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में सीओ ने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई को सत्तरघाट पुल के पास निरीक्षण के समय काफी ग्रामीण उपस्थित होकर वर्तमान लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए हंगामा किया।

इधर, एक अन्य प्राथमिकी गंडक विभाग का रजिस्टर्ड संवेदक उदय कुमार द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि 15 जुलाई को शीतलपुर खोम्हारीपुर के बीच के सत्तरघाट पुल के एप्रोच सड़क कटाव में टूट गया था। कटाव को देखते हुए कनीय अभियंता, जल संसाधन विभाग ओम प्रकाश एवं नीरज कुमार के द्वारा कटाव स्थल पर कार्य करने के लिए कहा गया।

आरोप है कि जब कटाव स्थल पर मरम्मत का काम शुरू किया गया, तब रात में फैजुल्लाहपुर पंचायत के मुखिया के पति चंदशेखर राय उर्फ संजय राय कुछ लोगों के साथ आए और गाली-गलौज करने लगे, जिससे कनीय अभियंता ओमप्रकाश कुमार एवं सभी मजदूर काम छोड़कर भाग गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादवि की धारा 341, 504, 506, 553,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के परियोजना अभियंता, अवर प्रमंडल मोतिहारी के मोहित कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन पर इस मामले में तीसरी प्राथमिकी बैकुंठपुर थाने में दर्ज कराई गई है, जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी दर्ज मामलों की जांच की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में इंटर का रिजल्ट जारी, साइंस में 59% सफल,कामर्स में 77.37% हुए सफल,आर्ट्स में 82.53 प्रतिशत सफल
Next Article प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में सहायक बना सक्षम मोबाइल ऐप

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.