Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 09:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में सहायक बना सक्षम मोबाइल ऐप
रांची

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में सहायक बना सक्षम मोबाइल ऐप

July 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में कोविड-19 के कारण लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने में मोबाइल ऐप सहायक बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग ने मिशन सक्षम मोबाइल ऐप के जरिए इन प्रवासियों के कौशल की पहचान, रुचि एवं अन्य जानकारी सर्वेक्षण के जरिए एकत्रित की गई। इस सर्वेक्षण के जरिए अब तक करीब 4.56 लाख प्रवासियों का डाटाबेस तैयार किया जा चुका है। अब इनको रोजगार दिए जाने की पहल प्रारंभ कर दी गई है।

ग्रामीण विकास विभाग की सचिव अराधना पटनायक बताती हैं कि सर्वेक्षण के मुताबिक, कुल प्रवासियों का 37.2 फीसदी लोग खेती में रुचि रखते है और कृषि आधारित आजीविका की शुरुआत करने को इच्छुक है, वहीं 13.8 फीसदी प्रवासियों ने पशुपालन को रोजगार का साधन बनाने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि 3.42 लाख लोग मनरेगा के तहत काम करने को इच्छुक हैं।

auto

उन्होंने कहा कि गांव में कोविड आपदा से राहत के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सीधे सखी मंडल की महिलाओं के जरिए लाखों परिवारों को आर्थिक मदद भी पहुंचाई गई। हाल ही में मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य की 50 हजार सखी मंडलों को 75 करोड़ की राशि चक्रिय निधी के रूप में उपलब्ध कराई गई थी। इसी क्रम में अब तक 80 हजार सखी मंडलों को 120 करोड़ की राशि चक्रिय निधी के रूप में उपलब्ध कराई गई है, इससे राज्य के करीब 10 लाख परिवारों को लाभ मिला।

इधर, ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि सचिव आराधना पटनायक के निर्देश पर वैसे प्रवासी जो कृषि, पशुपालन एवं अनुषंगी क्षेत्रों से जुड़कर स्वरोजगार करना चाहते है उनको राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जा रहा है, जिससे फौरी तौर पर राहत मिल सके।

उन्होंने कहा, ” इच्छुक प्रवासी महिलाओं को सखी मंडल में जोड़कर आजीविका के साधनों से जोड़ने की तैयारी है। इसी कड़ी में इच्छुक प्रवासियों को खेती की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है जिसके तहत उनको बीज उपलब्ध कराया जा चुका है।”

उन्होंने आगे बताया, “राज्य में अरहर, मक्का, मिलेट, उड़द, मूंग, मूंगफली समेत बीज वितरण एवं किचन गार्ड किट सखी मंडल की बहनों को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें प्रवासियों के परिवार को भी शामिल किया गया है।” राजीव दावा करते हुए कहते हैं कि अब तक राज्य भर में 4370.49 कुंतल बीज वितरण किया जा चुका है।

कोविड-19 आपदा की घड़ी में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सखी मंडल की महिलाएं अपने परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। चतरा के प्रतापपुर प्रखंड के नारायणपुर का प्रवासी विजय भुइंया रांची में ऑटो ड्राइवर की नौकरी करते थे। लॉकडाउन के वजह से नौकरी गई तो पत्नी कविता देवी ने दुर्गा आजीविका सखी मंडल के जरिए क्रेडिट लिंकेज से ऋण लेकर पति के ऑटो खरीदने का सपना पूरा किया। आज वो आत्मनिर्भर हैं और ऑटो चला रहे है। इसके अलावा, भी कई महिलाएं हैं, जो आज खुद परिवार के लिए आगे आई हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामजानकी पथ टूटने के मामले ने तूल पकड़ा
Next Article आदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.