Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मन का मैल मिटाने के लिए साधना जरूरी : मां विजया
बिहार

मन का मैल मिटाने के लिए साधना जरूरी : मां विजया

April 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : अत्यंत सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना-पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक महात्मा सुशील कुमार ने संसार को त्रितापों से मुक्ति और ब्रह्म-प्राप्ति का एक अत्यंत सरल मार्ग प्रदान किया। ‘इस्सयोग’ एक सामान्य गृहस्थ को भी आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करने में समर्थ है। महात्मा जी इसीलिए इसे ‘न भूतो न भविष्यति आध्यात्मिक क्रांति’ कहा करते थे। इस्सयोग की साधना मन के विकारों को निकाल कर मन और आत्मा को शुद्ध करती है। उक्त बातें सदगुरुमाता मां विजया ने कही। मौका था इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक और अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव महात्मा सुशील कुमार के 23वें महानिर्वाण महोत्सव के समापन का। यह महोत्सव ‘अन्तर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज’ के बैनर तले आयोजित किया गया था।

महोत्सव के दूसरे दिन यानी समापन वाले दिन संस्था के दतियाना, बिहटा स्थित ‘इस्सयोग रिजुवेशन केंद्र’ में हवन-यज्ञ के बाद अपने आशीर्वचन में संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुमाता मां विजया ने कहा कि तन का मैल, मल, मूत्र और स्वेद आदि अलग-अलग माध्यम से निकल जाता है, किंतु मन का मैल निकालने के लिए साधना का मार्ग अपनाना होगा। मन के द्वारा होने वाले पाप को साधना के द्वारा ही धोया जा सकता है। गंगा-स्नान से तो केवल तन के दोष मिटेंगे।

संस्था के संयुक्त सचिव डॉ अनिल सुलभ ने बताया कि हवन-यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने अपनी पत्नी रेणु गुप्ता के साथ शिरकत की। उनके अलावा संदीप गुप्ता अपनी पत्नी नीना दूबे गुप्ता के साथ, संगीता झा, शिवम झा, काव्या सिंह झा, दिव्या झा, उमेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद साहू, माया साहू, वंदना वर्मा, अनंत कुमार साहू, श्रीप्रकाश सिंह, सरोज गुटगुटिया, दीनानाथ शास्त्री, किरण झा, हरिवंश लाल आहूजा, डॉ जेठानंद सोलंकी, डॉ द्राशनिका पटेल, सूर्य भूषण, कपिलेश्वर मंडल, सीएल प्रसाद, ब्रजेश शर्मा, संजय कुमार, सुशील प्रजापति, नीतिन साहू, राकेश श्रीवास्तव, डॉ मनोज धमीजा, अंजलि प्रसाद, मीरा देवी, किरण प्रसाद, अवधेश प्रसाद, प्रभात चंद्र झा, रविकान्त, अमित लालू, प्रशांत एस, डॉ कैलाश सोलंकी तथा राधा पटेल समेत इंग्लैंड, अमेरिका, सिंगापुर, थाईलैंड, नेपाल और भारत के विभिन्न राज्यों से आए हजारों इस्सयोगियों ने आहूति दी।

इसके पूर्व कंकड़बाग स्थित गुरुधाम में बीते कल आरंभ हुई अखंड-साधना और संकीर्तन के समापन के बाद आज बोर आरती कर अखंड-साधना की पूर्णाहुति हुई। दो पहर के महाप्रसाद के पश्चात संस्था की कार्यसमिति की बैठक हुई। पुनः पौने सात बजे से भजन-संकीर्तन, जगत कल्याण के लिए ‘ब्रह्माण्ड-साधना’, सर्वधर्म-प्रार्थना और संजय कुमार का उद्बोधन हुआ। सुप्रसिद्ध कलाकार सत्यम और आनन्द के भजन गायन के साथ दो दिवसीय यह उत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें : महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव शुरू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजूनियर इंजीनियर के साथ मारधाड़, मोबाइल भी किया तहस-नहस… जानें मामला
Next Article राशिफल @ 25 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.