Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शरद यादव की बेटी कांग्रेस में शामिल
बिहार

शरद यादव की बेटी कांग्रेस में शामिल

October 14, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में हलचल तेज़ हो गई है. बुधवार को कांग्रेस पार्टी में लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव की एंट्री हुई. दिल्ली के कांग्रेस दफ्तर में उन्होंने पार्टी का दामन थामा. कांग्रेस की ओर से उन्हें बिहार के चुनावी दंगल में उतारा जा सकता है.

कांग्रेस में शामिल होने के बाद शरद यादव की बेटी सुभाषिनी ने कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं हैं. लेकिन, वह सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा करती हैं. हमें बिहार को एक बेहतर राज्य बनाना है.

शरद यादव पूर्व में जनता दल के प्रमुख रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के साथ अनबन के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद यादव की नई पार्टी महागठबंधन का ही हिस्सा थी.

शरद यादव की तबीयत बीते दिनों से खराब है और वो अभी एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं. कुछ दिन पहले सुभाषिनी ने ही पिता की तबीयत को लेकर एक बयान जारी किया था.

हालांकि, अब इस बारी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद, CPI, CPM ही महागठबंधन का हिस्सा है. बिहार में कांग्रेस पार्टी को गठबंधन के तहत 70 सीटें मिली हैं, जिनमें से कांग्रेस ने कुछ पर ही उम्मीदवारों को घोषित किया है.

गौरतलब है कि बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है, जबकि दस नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है.

बुधवार को ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया, उससे पहले उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी पर्चा भर चुके हैं. बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर 140 सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग : टंकी साफ करने उतरे, दम घुटने से 4 लोगों की मौत
Next Article कल से खुल रहा सिनेमा हॉल, देखिए हॉल में कैसी है तैयारी

Related Posts

Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.