Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 01:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में शराब तस्करी को लेकर 11 चेक पोस्ट प्रभारियों को शोकॉज
बिहार

बिहार में शराब तस्करी को लेकर 11 चेक पोस्ट प्रभारियों को शोकॉज

August 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तस्करी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के प्रयासों के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने 11 चेक पोस्ट प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि वे अन्य राज्यों से लाई जा रही शराब की जांच में लापरवाही बरत रहे थे।

जिन चेकपोस्टों पर कार्रवाई हुई है, उनमें औरंगाबाद के एरका कुटुंबा, टंडवा बिहारी और मुनगा मोड़, पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन, मधुबनी के जटही, हरलाखी, वितौना, जयनगर और नेउ, जमुई का चकाई, बक्सर का जबही और सीवान के गुठनी व धरनी छापर शामिल हैं। इन सभी से उनके जिलों के मद्य निषेध अधीक्षक की रिपोर्ट के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्देश

उत्पाद आयुक्त रजनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी जिलों को निर्देश दिए गए कि शराब के विरुद्ध छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण विभाग सतर्क हो गया है।

तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल

बैठक में यह भी तय किया गया कि:

  • खराब पड़े ब्रेथ एनालाइजर को तुरंत ठीक कराया जाए
  • ड्रोन के ज़रिए निगरानी और छापेमारी बढ़ाई जाए
  • खासकर सीतामढ़ी जिले को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

इसके अलावा पटना, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सारण, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में जब्त शराब को 15 दिनों के भीतर नष्ट करने का आदेश जारी किया गया है।

समीक्षा में राज्य के छह ग्रुप सेंटरों में पुलिस बल के प्रशिक्षण, फिटनेस और अन्य संसाधनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सरकार का संदेश साफ है शराबबंदी में ढिलाई किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर रेस हुई ED, रांची समेत 12 ठिकानों पर मारा छापा
Next Article ASP रैंक के छह IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.