Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 01:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो
Headlines

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : पटना में गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार का बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार हुआ। राजधानी पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से काफी अहम बना दिया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा, जदयू, हम और सहयोगी दलों के नेताओं की बड़ी मौजूदगी रही। लंबे समय से जिस कैबिनेट विस्तार की चर्चा हो रही थी, उस पर आखिरकार मुहर लग गई और सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल अब लगभग पूरा हो गया है।

बिहार में अब 35 मंत्रियों की टीम

नई कैबिनेट के गठन के बाद बिहार में अब मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम समेत कुल 35 मंत्री हो गए हैं। हालांकि अभी भी एक सीट खाली रखी गई है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आने वाले दिनों में किसी नए चेहरे को मौका मिल सकता है। सरकार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इनमें विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल हैं।

पुराने चेहरों के साथ नए नेताओं को भी मौका

इस बार कैबिनेट विस्तार में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। भाजपा और जदयू दोनों ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है। कई ऐसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है जो लंबे समय से संगठन और राजनीति में सक्रिय थे। मंत्रिमंडल में शामिल प्रमुख नामों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, अशोक चौधरी और संतोष कुमार सुमन जैसे नेता शामिल हैं। वहीं श्रेयसी सिंह, श्वेता गुप्ता और रमा निषाद जैसे नए और चर्चित चेहरों को भी मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएम मोदी की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक अहमियत

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों को देखते हुए एनडीए बिहार में मजबूत राजनीतिक संदेश देना चाहता है। समारोह में भाजपा और जदयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच बातचीत और राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाओं का दौर चलता रहा।

ये हैं बिहार सरकार के सभी मंत्री

नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली है।

मुख्यमंत्री

  • सम्राट चौधरी

उप मुख्यमंत्री

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव

कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्री

  • श्रवण कुमार
  • विजय कुमार सिन्हा
  • दिलीप कुमार जायसवाल
  • निशांत कुमार
  • लेशी सिंह
  • रामकृपाल यादव
  • नीतीश मिश्रा
  • दामोदर रावत
  • संजय सिंह टाइगर
  • अशोक चौधरी
  • भगवान सिंह कुशवाहा
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • मदन सहनी
  • संतोष कुमार सुमन
  • रमा निषाद
  • रत्नेश सदा
  • कुमार शैलेंद्र
  • शीला कुमारी
  • केदार प्रसाद गुप्ता
  • लखेंद्र कुमार रौशन
  • सुनील कुमार
  • श्रेयसी सिंह
  • जमा खान
  • नंद किशोर राम
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
  • प्रमोद कुमार
  • श्वेता गुप्ता
  • मिथिलेश तिवारी
  • रामचंद्र प्रसाद
  • संजय कुमार सिंह
  • संजय कुमार
  • दीपक प्रकाश

📡#Live: मंत्रिपरिषद के सदस्यों (मनोनीत) का शपथ ग्रहण समारोह। @narendramodi @samrat4bjp @GovernorBihar@officecmbihar #PMNarendraModi #CMSamratChoudhary#BiharLokBhawan#OathCeremony
https://t.co/NVTHAwWzfJ

— IPRD Bihar (@IPRDBihar) May 7, 2026

अब विभाग बंटवारे पर नजर

कैबिनेट विस्तार के बाद अब सबसे ज्यादा नजर विभागों के बंटवारे पर टिकी है। कौन नेता किस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेगा, इसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…
Next Article गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026
Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.