Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 04:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोल-बम की गूंज दिखाइये, 3 लाख रुपए तक का इनाम पाइये
बिहार

बोल-बम की गूंज दिखाइये, 3 लाख रुपए तक का इनाम पाइये

July 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इनाम
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : श्रावणी मेले में कांवरियों की आस्था, बोल-बम के जयकारे और रास्ते में दिखने वाली बिहार की संस्कृति अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता शुरू की है। इसका नाम ‘श्रावणी मेला 2026: इंफ्लुएंसर की नजर से’ रखा गया है। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में बेहतर वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को 25 हजार से लेकर 3 लाख रुपए तक का कैश इनाम दिया जाएगा।

25 हजार फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स कर सकेंगे आवेदन

पर्यटन विभाग के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स वाले कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। यानी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद फॉलोअर्स को मिलाकर 25 हजार की संख्या पूरी होनी चाहिए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को 3 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2 लाख रुपए और तीसरे स्थान वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इसके अलावा दो प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपए और पांच प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपए का प्रशंसा पुरस्कार दिया जाएगा।

दिखानी होगी कांवरिया पथ और मेले की खास झलक

इस साल श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले क्रिएटर्स को मुंगेर, बांका और भागलपुर के कांवरिया पथ और श्रावणी मेले से जुड़े धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों पर वीडियो या रील बनानी होगी। वीडियो में कांवरियों की यात्रा, मेले की रौनक, धार्मिक स्थलों की खासियत, स्थानीय संस्कृति और लोगों की आस्था को दिखाया जा सकता है। प्रतिभागियों को वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने के साथ पर्यटन विभाग के इस्तेमाल के लिए भी उपलब्ध करानी होगी।

30 सेकेंड से 2 मिनट तक की होगी वीडियो

वीडियो की अवधि कम से कम 30 सेकेंड और अधिकतम 2 मिनट रखी गई है। प्रतिभागियों की ओर से जमा की गई वीडियो की पहले निर्णायक मंडल जांच करेगा। इसके बाद चयनित वीडियो को पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जाएगा। पोस्ट होने के बाद 45 दिनों तक वीडियो के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। इस दौरान वीडियो की रीच, लाइक्स और शेयर की संख्या देखी जाएगी। एक्स यानी ट्विटर पर मिलने वाले रीट्वीट को शेयर माना जाएगा। इन सभी आंकड़ों को जोड़कर जिस वीडियो का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।

3 अगस्त के बाद जारी करनी होगी वीडियो

प्रतियोगिता के लिए वीडियो जारी करने की तारीख भी तय कर दी गई है। प्रतिभागियों को पहली सोमवारी यानी 3 अगस्त 2026 के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करनी होगी। इसके बाद दूसरी सोमवारी यानी 10 अगस्त 2026 के बाद दो दिनों के भीतर, यानी 13 अगस्त 2026 तक, संबंधित वीडियो पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

AI से बनाई वीडियो प्रतियोगिता में नहीं होगी शामिल

पर्यटन विभाग ने प्रतियोगिता के लिए कुछ नियम भी तय किए हैं। वीडियो में किसी तरह की आपत्तिजनक या विवादित सामग्री नहीं होनी चाहिए। किसी थर्ड पार्टी के कॉपीराइट या दूसरे अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री भी स्वीकार नहीं की जाएगी। वीडियो में लोगो, वॉटरमार्क या किसी तरह का दूसरा पहचान चिह्न भी नहीं होना चाहिए। विभाग ने साफ किया है कि इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी परिस्थिति में एआई का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी पर्यटन विभाग की ई-मेल आईडी dir-tourism-bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : चौके-बर्तन से ‘पशु सखी’ तक… बिहार के गांवों में जीविका दीदियां लिख रही नयी इबारत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचौके-बर्तन से ‘पशु सखी’ तक… बिहार के गांवों में जीविका दीदियां लिख रही नयी इबारत
Next Article मछली उत्पादन में बिहार बनेगा नंबर-1, बीज से बाजार तक एक ही निगम

Related Posts

झारखंड

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026
Headlines

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन पर दो रोज का राजकीय शोक, कल बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

September 6, 2026

फेफड़ों में फंसी उल्टी ने रोकी धड़कनें, डेढ़ घंटे की CPR भी नहीं लौटा सकी मंत्री सुदिव्य की सांसें

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.