Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री
बिहार

पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री

April 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की प्रगति सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्य योजना के अनुरूप पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि जल्द से जल्द लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। बिहार म्यूजियम में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पटना म्यूजियम के और बेहतर ढंग से बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सब-वे टनल कनेक्शन का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करें। इसका निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। टनल में बेहतर एयर सिस्टम एवं रोशनी का इंतजाम हो और लोगों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा वृद्धजनों को आश्रय के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के क्रियान्वयन पर तेजी से काम शुरू करें। आश्रय स्थल में खाने-पीने, चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की व्यवस्था रखें। यहां वृद्धजनों के स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवनयापन के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम रखें।

इससे पूर्व नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना मेट्रो रेल निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने भूमि अधिग्रहण की स्थिति, भूमि हस्तांतरण की स्थिति, कार्य प्रगति की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री फुटपाथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है और इस योजनान्तर्गत 47 हजार 423 लाभुकों को ऋण प्रदान करा दिया गया है। आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के सब-वे अलाइन्मेंट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पार्किंग, डिजास्टर मैंनेजमेंट सिस्टम आदि के संबंध में जानकारी दी।

आनंद किशोर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सात निश्चय-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविभाग ने एक माह में वसूले 30 करोड़ रुपये
Next Article मुख्यमंत्री योगी ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.