Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुख्यमंत्री योगी ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी
Headlines

मुख्यमंत्री योगी ने किया रामलला का दर्शन, मंदिर निर्माण के प्रगति की ली जानकारी

April 1, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

अयोध्या। लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क पर बनाए गए हेलीपैड में उनके हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। इसके बाद वहां से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां हनुमंत लला के दर्शन कर परिक्रमा की। यहां से राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए।

राम जन्मभूमि पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने विराजमान रामलला का दर्शन किया साथ ही आरती उतारी। इसके बाद परिसर में चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां से मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल पहुंचे। यहां पर प्रमुख संतों से मुलाकात की। इसके बाद हिंदी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली गई रामकोट परिक्रमा को हरी झंडी दिखाई।

इस बार के भ्रमण में मुख्यमंत्री द्वारा भक्तमाल के पीठाधीश्वर से मुलाकात के समय तथा श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से मुलाकात की उनके साथ सेवा करने वाले सेवादारों एवं सहायकों की भी जानकारी ली तथा उनके साथ आत्मियता के साथ वार्ता की तथा स्वास्थ्य की भी जानकारी ली एवं रामनवमी के उत्सव मनाने में शासन प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बीकापुर विधायक अमित सिंह चैहान, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय सहित मण्डलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारीगण, पुलिस अधीक्षक गण, जनपद एवं मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मठों, मंदिरों से व्यवसायिक टैक्स न लें नगर निगम : योगी
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि मठो, मंदिरो, धर्मशालाओ एवं धमार्थ से जुड़ी संस्थाओ से नगर निगम कमार्शियल दर से गृहकर, जलकर न ले ये सभी संस्थाएं धमार्थ एवं जन सेवा का कार्य करती है इनसे टोकन मनी के रूप में सहयोग ले यदि आवश्यक हो तो इसका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र अनुमोदन नगर विकास विभाग से प्राप्त कर ले। श्री राम मंदिर भूमि पूजन के बाद यह पहला रामनवमी मेला कोविड के बाद हो रहा है इसकी तैयारी भव्यता से कराये तथा अयोध्या को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए विशेष प्रयास करे। शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी एवं वीआईपी अष्टमी एवं नवमी को अयोध्या का भ्रमण न करे यदि करेंगे तो उन्हे सामान्य व्यवस्था ही प्रदान की जाय।

नव संवत् वर्ष कल 02 अप्रैल 2022 से प्रारम्भ हो रहा है इस अवसर पर सभी को मुख्यमंत्री ने बधाई दी तथा सभी की भागीदारी से पर्व को मनाएं ऐसा मेरी इच्छा है।

रामकथा संग्रहालय में की रामनवमी तैयारी की समीक्षा
अन्र्तराष्ट्रीय रामकथा संग्राहलय में श्री राम नवमी की तैयारी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। रामनवमी के बाद भी प्रतिदिन हजारो की संख्या में श्रद्धालु पूरे भारत से प्रतिदिन आयेगें इसे दृष्टिगत रखते हुए अयोध्या का ऐसा मनमोहक वातावरण सृजित करे एवं अयोध्या की ऐसी सजावट करें कि श्रद्धालुओ को अयोध्या प्रवेश करते ही उन्हें पूरा वातावरण राममय लगे और जब वे अपने गृह जनपद वापस जाए तो एक अच्छा भाव लेकर जाएं। अयोध्या आते वक्त जैसी परिकल्पना श्रद्धालु के मन मस्तिक में रही हो। चुनाव के पूर्व जो भी विकास योजनाएं बनाई गई और वे पेनिं्डग पड़ी हो, उन्हें तत्काल शुरू कराये जिनकी डीपीआर न बनी हो उनकी डीपीआर बनाकर भेजे जिस भी स्तर पर पत्रावली स्वीकृत हेतु पेनिं्डग हो उन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी परियोजनाओ का कार्य तेजी से शुरू कराकर निर्धारित अवधि में पूर्ण कराये।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य में तेजी लाएं : मुख्यमंत्री
Next Article आईपीएल-2022 : आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, केकेआर की दूसरी जीत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.