Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भीड़भाड़ वाले रास्ते में जगह ना मिलने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दो की गई जान
बिहार

भीड़भाड़ वाले रास्ते में जगह ना मिलने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दो की गई जान

August 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार के सीवान में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. भीड़भाड़ वाले एरिया में रास्ता न​ मिलने पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद ये अपराधी यहां से भाग निकले, लेकिन कुछ दूर आगे जाकर फिर फायरिंग की, जिसमें दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ये अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

firing in siwan

auto

 

सीवान में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पहले महाराजगंज बाजार में दो युवकों को गोली मारी और फिर फायरिंग करते हुए रगड़गंज के तरफ भाग निकले. यहां पर फिर हवाई फायरिंग कर दी, जिसमें दो अन्य युवकों को गोली लग गई. इस फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल हुए युवकों को उपचार के लिए पटना भेजा गया है.

firing in siwan

 

पुलिस ने बताया कि ये पूरा विवाद बाइक को साइड न मिलने पर हुआ. दो बाइक पर सवार चार युवक बाजार से गुजर रहे थे. भीड़ भाड़ वाले बाजार में बाइक निकालने की जगह नहीं मिल पाई, तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई. महाराजगंज के व्यवसायी अखिलेश पटेल ने बताया कि गोली लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

firing in siwan

 

पुलिस ने मृतक के नाम अरमान अंसारी पुत्र इमाम अंसारी निवासी रुकुन्दीपुर और सुदामा यादव निवासी गांव मिश्रवलिया बताया है. महाराजगंज में फायरिंग करने के बाद इन अपराधियों ने रंगडगंज में भी फायरिंग की, जिसमें बंगरा निवासी मनीष कुमार और एक अन्य युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए पटना अस्पताल में रेफर किया गया है.

firing in siwan

 

वहीं बाजार में हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने फरार अप​राधियों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग सका.

पुलिस ने दोनों मृतकों की लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. महाराजगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

 

वहीं घटना के बाद महाराजगंज में जिला पार्षद चंद्रिका राम के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों और परिजनों ने हंगामा किया. सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई. हंगामे की वजह से सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. लोगों का कहना है कि महाराजगंज की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे डर के साए में जीना पड़ रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहैवानियत की हद्द पार: 8 साल की बच्ची के साथ रेप, उंगलियों को कुचला और निकाली आंख
Next Article इस बात से नाराज होकर छोटे भाई ने बड़े भाई और भांजे का सिलेंडर से कुचला सिर

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.