Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आ गया बिहार चुनाव का सर्वे, जदयू पर भारी पड़ सकती है बीजेपी, जानें किसको मिलेंगी कितनी सीट
बिहार

आ गया बिहार चुनाव का सर्वे, जदयू पर भारी पड़ सकती है बीजेपी, जानें किसको मिलेंगी कितनी सीट

October 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एक सर्वे के मुताबिक इस बार नीतीश कुमार पर बीजेपी भारी पड़ सकती है। वहीं राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए की सरकार बन सकती है। टाइम्स नाउ और सी वोटर के ओपनियन पोल में ऐसा ही कुछ आंकड़ा सामना आया है। सर्वे के मुताबिक बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 160 सीट पर एनडीए को जीत मिल सकती हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 76 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 7 सीटें, जिसमें पांच एलजेपी को मिल सकती हैं। अगर पार्टी वाइज सीटों की बात करें तो एनडीए के 160 सीटों में बीजेपी के खाते में 85, जेडीयू को 70 और हम और वीआईपी को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी को 56 सीटें, कांग्रेस को 15 और लेफ्ट को 5 सीटें मिल सकती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए इस सर्वे में वोटर्स से सवाल भी किया गया था जिसका जवाब सामने आया है। सर्वे में लोगों से पूछा गया था कि इस चुनाव में उनके लिए सबसे अहम मुद्दा कौन सा है? जिसके जवाब में लगभग 49 फीसदी लोगों ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा नौकरी है। वहीं, 12.9 फीसदी लोगों के लिए बिजली, पानी और सड़क मुद्दा है। 8.7 फीसदी लोगों के लिए भ्रष्टाचार मुद्दा था जबकि 7.1 प्रतिशत लोगों के लिए महिला सुरक्षा और 6.7 प्रतिशत लोगों के लिए शिक्षा मुद्दा है।

मौजूदा नीतीश कुमार की अगुवाई वाई एनडीए सरकार प्रदर्शन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में 43.6 फीसदी लोगों ने खराब कहा है, जबकि 29 फीसदी लोगों ने अच्छा और 27.5 फीसदी लोगों ने औसत बताया है। मुख्य रूप से नीतीश कुमार के प्रदर्शन को कैसा आंकते हैं के सवाल के जवाब में 28.2 फीसदी लोगों ने इसे अच्छा बताया है। 42 प्रतिशत लोगों ने खराब और 29.2 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार के प्रदर्शन को औसत बताया है। वहीं, मुख्यमंत्री के रूप में कौन पसंद है के सवाल के जवाब 32 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार के नाम पर हामी भरी है, दूसरे नंबर पर 17.6 फीसदी लोगों ने तेजस्वी यादव को और 12.5 फीसदी लोगों ने सुशील मोदी का नाम लिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएकादशी पर दामोदर नदी में नहाने गए 2 लोगों की डूबने से मौत
Next Article पिपरवार पुलिस ने कोयला चोरी एवं हाईवा लुट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.