Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 04:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उपेंद्र कुशवाहा कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं : नीतीश
बिहार

उपेंद्र कुशवाहा कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं : नीतीश

January 21, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

गया: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। दूसरे दलों के साथ साथ जदयू में भी उपेंद्र कुशवाहा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं भी जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को समाधान यात्रा के दौरान गया में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने साफ कर दिया कि कोई भी कहीं जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। सभी का अपना-अपना अधिकार है। भाजपा से उपेंद्र कुशवाहा की नजदीकी बढ़ने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि जरा उपेंद्र कुशवाहा को कह दीजिए कि हमसे बतिया लें।
उन्होंने कहा कि कुशवाहा तो पहले दो तीन बार छोड़कर बाहर गए और फिर वापस आ गए। उपेंद्र कुशवाहा कि क्या इच्छा है, यह तो वही जाने हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अभी तो पता चला है कि उनकी तबीयत खराब है लेकिन हम तो बाहर हैं, हालचाल ले लेंगे। अभी हाल ही में मिले थे तो पक्ष में ही बोल रहे थे,वैसे सबको अपना-अपना अधिकार है। दिल्ली से आएंगे तो पूछ लेंगे कि क्या बात है।
उल्लेखनीय है कि बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। कुशवाहा ने डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कहा था कि वे न तो कोई संन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। कुशवाहा के इस बयान से साफ हो गया था कि वे बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम बनने का मन बना चुके हैं। हालांकि, इसी बीच सीएम नीतीश ने कुशवाहा को डिप्टी सीएम बनाने की बात को फालतू बता दिया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया
Next Article यूजीसी-नेट: बढ़ गई पंजीकरण की तारीख

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.