Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 01:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकारी आदेश आया तो 10 रुपये में बोरा बेचने निकल पड़ा शिक्षक, जानें क्या है मामला?
बिहार

सरकारी आदेश आया तो 10 रुपये में बोरा बेचने निकल पड़ा शिक्षक, जानें क्या है मामला?

August 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार। बिहार के कटिहार के सरकारी स्कूल के एक प्रिंसिपल की अजीबोगरीब हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्रिंसिपल का नाम मोहम्मद तमीजुद्दीन है और ये कदवा प्रखंड के एक गांव के प्राथमिक विध्यालय के प्रिंसिपल हैं.

इन दिनों इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमीजुद्दीन अपने सिर पर बोरा रखकर उन्हें 10 रुपये में बेचते दिखाई दे रहे हैं. बाजार में घूमते हुए वो चिल्लाते हुए कह रहे हैं ‘बोरा, ले लो बोरा…’ इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है.

लेकिन ये ऐसा कर क्यों रहे हैं?

मामला मिड डे मील योजना से जुड़ा हुआ है. बीती 23 जुलाई को शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है. इसमें सभी स्कूलों को कहा गया है कि वो 2014-15 और 2015-16 में मिले चावल के खाली बोरे को 10 रुपये प्रति दर से बेचकर पैसा जमा कराने को कहा गया है. और ऐसा नहीं करने पर इसे गबन मानने की बात कहते हुए कार्रवाई करने की बात कही गई है.

सरकार के इसी आदेश के खिलाफ प्रिंसिपल तमीजुद्दीन ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है. वो अपने सिर पर खाली बोरे रखकर बाजार में घूम रहे हैं और उन्हें 10 रुपये में बेचने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने गले में एक तख्ती भी लटकाई हुई है, जिसमें लिखा है, “मैं बिहार के सरकारी स्कूल का शिक्षक हूं. सरकार के आदेश पर खाली बोरा बेच रहा हूं.” वो चिल्ला रहे हैं “बोरा, ले लो बोरा…10 रुपया पीस बोरा…MDM का खाली बोरा…”

 

बोरा ले लीजिए, नहीं तो वेतन बंद हो जाएगा

तमीजुद्दीन बाजारों में बोरा बेचने निकल तो पड़े हैं, लेकिन कोई खरीद नहीं रहा है. कारण ये भी है कि सभी बोरे पुराने हो चुके हैं और जगह-जगह से चूहों ने काटा हुआ है. वो कहते हैं, “हम गरीब शिक्षक हैं. अगर वेतन बंद हो गया तो हमारा परिवार भूखा मरने को मजबूर हो जाएगा. इसलिए सरकार के आदेश पर बोरा बेचने निकले हैं.”

वो आगे कहते हैं, “कोई भी बोरा नहीं खरीद रहा है. सब कहते हैं कि इसे चूहों ने काटा है. मैं समझा-समझा कर थक गया कि चूहों ने काटा है, हमने नहीं काटा है.” वो आगे फिर कहते हैं, “मैं कल फिर कोशिश करूंगा और तब तक करूंगा जब तक बोरे बिक नहीं जाते. हमारी नौकरी बची रहे. हमारा वेतन बंद न हो. यही उम्मीद है.”

शिक्षक के दर्द को भी समझे सरकार

उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस आदेश को वापस लेने की अपील की है. उनका कहना है, “इस तरह के आदेश निकालने से पहले शिक्षक के दर्द को भी जरा समझें कि किस पीड़ा से शिक्षक को गुजरना पड़ सकता है. आप तो आदेश निकाल दिए यहां शिक्षक को कितनी बेइज्जती उठानी पड़ेगी, आपको एहसास नहीं है. मुख्यमंत्री महोदय, आप विकास पुरुष हैं – सुशासन पुरुष हैं. आपसे आग्रह है कि ऐसे आदेश को आप वापस लें और भविष्य में इस तरह का आदेश ना करें जिससे शिक्षक समाज की बेज्जती होती हो.”

सरकार ने शिक्षक को किया निलंबित

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद तमीजुद्दीन को निलंबित कर दिया गया है. उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. तमीजुद्दीन को आदेश का पालन नहीं करने और सरकार की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें अपने राशियों का हाल
Next Article ‘पागल’ टिप्पणी का विरोध करने 7 सात लोगों ने की व्यक्ति की हत्या, अब तक दो गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026

रेलवे में 14,627 पदों पर Vacancy, रांची RRB में 1,856 सीटें, देखें पूरी लिस्ट

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.