Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 04:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महंगाई के साथ शुरू हो रहा है अगस्त, जाने आपकी जिंदगी में क्या पड़ेगा इसका असर
बिजनेस

महंगाई के साथ शुरू हो रहा है अगस्त, जाने आपकी जिंदगी में क्या पड़ेगा इसका असर

July 31, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। महंगाई हर दिन नई उंचाई छू रही है. अगला महिना यानी अगस्त में महंगाई का बयार शुरू होगा जिसका सीधा असर आपकी जेब और जीवन पर पड़ेगा. जैसे ATM से कैश निकालना महंगा हो जाएगा, रिजर्व बैंक की पॉलिसी भी इसी अगस्त के पहले हफ्ते में ही आएगी. LPG की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है. आइये आपको बताते हैं इन बदलावों के बारे में.

 

ATM लेन-देन महंगा 

  • भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद 1 अगस्त से बैंक ATM पर इंटरचेंज चार्ज में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर सकेंगे.
  • जून में रिजर्व बैंक ने इंटरचेंज चार्ज हर वित्तीय लेनदेन के लिए 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और गैर-वित्तीय लेन-देन के लिए 5 से बढ़कर 6 रुपये करने की इजाजत दी थी.
  • इंटरचेंज फीस बैंकों की ओर से क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट प्रोसेस करने वाले मर्चेंट से लिया जाने वाला शुल्क है.
  • नए नियमों के मुताबिक ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकेंगे.
  • ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम का उपयोग करके मेट्रो सिटी में तीन और नॉन-मेट्रो सिटी में पांच फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन कर सकेंगे.

 

ICICI बैंक की बैंकिंग सेवाएं महंगी होंगी

  • देश के बड़े निजी बैंक ICICI बैंक ATM ट्रांजैक्शन और चेकबुक को लेकर नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अगस्त से लागू होंगे.
  • रेगुलर सेविंग अकाउंट के लिए ICICI Bank हर महीने 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री देता है.
  • फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये देने होंगे.
  • वैल्यू लिमिट (जमा+निकासी) में होम ब्रांच और नॉन होम ब्रांच दोनों ही ट्रांजैक्शंस शामिल हैं.
  • ICICI बैंक की एक साल में 25 पन्नों वाली चेक बुक के लिए कोई फीस नहीं लगेगी, लेकिन इसका बाद 10 लीफ की चेक बुक के लिए 20 रुपए चार्ज देना होगा.

 

सैलरी, पेंशन, EMI से जुड़े नियम बदलेंगे 

  • RBI ने National Automated Clearing House (NACH) के नियमों में बदलाव किया है.
  • इस बदलाव के तहत अब आपको अपनी सैलरी के लिए या पेंशन के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा.
  • ये सेवाएं आपको पूरे हफ्ते मिलेंगी. ये नए नियम 1 अगस्त, 2021 से लागू हो जाएंगे.
  • RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने पिछले महीने जून की क्रेडिट पॉलिसी रीव्यू के दौरान ऐलान किया था कि ग्राहकों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए और 24×7 मौजूद रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का लाभ उठाने के लिए, NACH जो अभी बैंकों में कार्य दिवसों में उपलब्ध है, इसे हफ्ते के सभी दिनों लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो 1 अगस्त, 2021 से प्रभावी होगा.

 

 

 

 

LPG सिलेंडर के बढ़ेंगे दाम 

  • 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आ जाएगा.
  • हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं.
  • 1 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये का इजाफा किया गया था.
  • इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 809 रुपये की जगह 834.50 रुपये में मिल रहा है.
  • इसके पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने LPG Gas Cylinder के रेट में कोई बदलाव नहीं किया था.
  • इससे पहले अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी जबकि वहीं, फरवरी और मार्च में दाम बढ़े थे.

 

फॉर्म 15CA/15CB की डेडलाइन होगी खत्म

 

  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए फॉर्म 15CA/15CB को मैनुअल फॉर्मेट में सबमिट करने की डेडलाइन को बढ़ाया था, जिसकी डेडलाइन 15 अगस्त को खत्म हो रही है.
  • इसके पहले ये डेडलाइन 30 जून, 2021 की गई थी, फिर इसे 15 जुलाई तक बढ़ाया गया था.
  • टैक्सपेयर्स को इन दोनों फॉर्म्स को मैनुअल फॉर्मेट में ऑथराइज्ड डीलर्स के पास 15 अगस्त, 2021 तक जमा करना होगा.

 

 

RBI की नई क्रेडिट पॉलिसी

  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अगस्त में अपनी क्रेडिट पॉलिसी का ऐलान करेगी.
  • मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी ब्याज दरों में बदलाव पर फैसला करेगी.
  • MPC की ये बैठक 4-6 अगस्त के बीच होगी. 6 अगस्त को पॉलिसी का ऐलान होगा.
  • MPC की बैठक साल में 6 बार होती है. पिछली बैठक जून में हुई थी, जिसमें ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझरिया में धमाके के साथ धंसी धरती, पांच फीट चौड़ा बना गोफ
Next Article कोरोना पसारने लगा पैर, इस राज्य में फिर से लगा संपूर्ण लॉकडाउन

Related Posts

Headlines

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026
Headlines

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026
Headlines

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 5, 2026

गंगा उफनाई तो CM ने संभाला मोर्चा, हवाई सर्वे के बाद अफसरों को दिया राहत का सीधा टारगेट

September 4, 2026

मोरहाबादी में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, सीएम हेमंत ने फोड़ी दही हांडी

September 4, 2026

कान्हा की जयकारों से गूंजा पटना सिटी, झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM सम्राट

September 4, 2026

पारगढ़ा में तीन मौतों के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, 87 ग्रामीणों की हुई जांच

September 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.