Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 10:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिसाब-किताब के डर को हराकर 5 महिलाओं ने बदली तकदीर, रिलायंस ने नवाजा
बिजनेस

हिसाब-किताब के डर को हराकर 5 महिलाओं ने बदली तकदीर, रिलायंस ने नवाजा

July 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिलायंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : जब हौसलों में उड़ान हो और कुछ कर गुजरने की तमन्ना, तो गांव की संकरी गलियों से निकलकर देश की राजधानी तक का रास्ता तय करना मुश्किल नहीं रहता। कुछ ऐसी ही कहानी है मध्य प्रदेश के बड़वानी, विदिशा और रायसेन जिलों की उन पांच महिलाओं की, जिन्होंने अपने गांव में किराना दुकान की छोटी सी शुरुआत की और आज दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग ने इन पांच महिला किराना कारोबारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उनके कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए 1-1 लाख रुपये का प्रोत्साहन अनुदान भी दिया।

छोटी सी दुकान, बड़ा बदलाव

गांव-देहात में किराना की दुकान चलाना सिर्फ सामान बेचने तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह गांव की रोजमर्रा की जरूरतों और सामाजिक तालमेल का एक अहम केंद्र होता है। बड़वानी, विदिशा और रायसेन की इन महिलाओं ने जब पहली बार दुकान संभाली, तो चुनौतियां कम नहीं थीं। हिसाब-किताब का डर, माल कहां से खरीदें और घाटे से कैसे बचें… ये सवाल हर रोज सामने आते थे। इसी झिझक को दूर करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन और नीति आयोग के ‘महिला उद्यमिता मंच’ (WEP) ने ‘RWKE’ (एम्पावरिंग रूरल वूमेन किराना एंटरप्रेन्योर्स) नाम का एक विशेष पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया। इसमें तकनीकी साझेदार के रूप में ‘माइक्रोसेव कंसल्टिंग’ (MSC) ने भी अहम भूमिका निभाई।

जब अपनी बोली में सीखी व्यापार की बारीकियां

किसी भी नए काम को सीखने की पहली शर्त होती है भाषा की सरलता। महिलाओं को यह ट्रेनिंग किसी कठिन किताबी ज्ञान की तरह नहीं, बल्कि उनकी अपनी स्थानीय बोली में दी गई। दुकान चलाने के पुराने तरीकों को बदलकर उन्हें आधुनिक दौर से जोड़ा गया:

  • डिजिटल पेमेंट की शुरुआत : अब दुकानों पर QR कोड और UPI का इस्तेमाल होने लगा है। महिलाओं को मोबाइल Banking से लेनदेन करना सिखाया गया।

  • बजट और बचत का संतुलन : रोज की बिक्री में से कितना पैसा सामान मंगवाने में जाएगा और कितनी शुद्ध बचत होगी, इसका हिसाब-किताब खुद रखना सिखाया गया।

  • स्टॉक और नुकसान से बचाव : किस मौसम में किस सामान की मांग ज्यादा रहती है और माल को खराब होने से कैसे बचाया जाए, इसकी बारीक जानकारियां दी गईं।

1200 घंटे की मेहनत ने बदला आत्मविश्वास

इस अभियान के तहत अब तक 108 महिला दुकानदारों को जोड़ा जा चुका है। इनके लिए 175 से ज्यादा ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए गए, जिनमें कुल मिलाकर 1,200 घंटे से अधिक का प्रशिक्षण दिया गया। नतीजा यह रहा कि जिन महिलाओं को कभी ऑनलाइन पेमेंट लेने में डर लगता था, वे अब अपनी दुकान का हर छोटा-बड़ा हिसाब खुद चुटकियों में कर लेती हैं।

दिल्ली के मंच पर मिला सम्मान और नया हौसला

दिल्ली के सम्मान समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोराम अनिया, महिला उद्यमिता मंच की मिशन निदेशक अन्ना रॉय, रिलायंस फाउंडेशन की महिला सशक्तिकरण प्रमुख दीप्ति नुकालापति और माइक्रोसेव कंसल्टिंग की सोनल जेटली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सम्मान पाने के बाद इन महिलाओं के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ट्रेनिंग से मिली जानकारी और अब मिले 1-1 लाख रुपये के अनुदान से वे अपनी दुकानों का विस्तार करेंगी।

इसे भी पढ़ें : JPSC कथित घोटाला : पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते के घर CID की रेड, डिजिटल सबूत जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमजदूरों के नारों से गूंज उठा भुरकुंडा, BMS ने दोहराया अपना संकल्प
Next Article राशिफल @ 24 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
उत्तर प्रदेश

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.