अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन करना का शानदार मौका है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस के अलग-अलग जोन में कुल 6891 पदों पर रिक्तियां निकाली हैंं. जिसमें विभिन्न ट्रेड्स में भर्तियां की जाएंगी. आइए जानते हैं रेलवे भर्ती से जुड़ी आवेदन डिटेल्स…
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र से आईटीआई पास सर्टिफिकेट होना चाहिए. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 वर्ष होनी चाहिए. योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, उनका चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया जाएगा.
सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग है. जिसमें 432 पदों के लिए 10 अक्टूबर तो 3093 पदों के लिए आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 तय की गई है. वहीं, 3366 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए आखिरी तारीख 3 नवंबर निर्धारित है.
उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलने वाले सैलरी, स्टाइपेंड और भर्ती प्रकिया समेत समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से हासिल कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए संबंधित लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं.



