Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 05:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 14 IAS अधिकारी इधर से उधर, बदले गये चार DM
Headlines

14 IAS अधिकारी इधर से उधर, बदले गये चार DM

May 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IAS
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : योगी सरकार ने मंगलवार देर रात 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले कर किए। इनमें 4 जिलों- पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज के डीएम बदले गए हैं। हरदोई डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया डीएम बनाया गया है।

बलिया डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के पद पर भेजा है। महराजगंज डीएम अनुनय झा को हरदोई डीएम जबकि संतोष शर्मा अब महराजगंज डीएम होंगे।

auto

संतोष शर्मा अभी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और अयोध्या के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जल निगम के संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत डीएम बनाया गया।

पीलीभीत डीएम संजय सिंह अब विशेष सचिव, संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य होंगे। प्रदेश में पिछले 37 दिनों में सरकार 87 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं।
दीपक कुमार APC का अतिरिक्त प्रभार, चीफ सेक्रेटरी के प्रबल दावेदार बने
सीनियर IAS और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव मनोज सिंह के पास था। जानकारों का मानना है कि यूपी शासन में मुख्य सचिव दीपक कुमार सबसे ताकतवर अधिकारी बन गए हैं।

APC का पद मिलने से दीपक कुमार मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार हो गए। मनोज कुमार सिंह को भी APC बनने के बाद ही मुख्य सचिव बनाया गया था। मनोज सिंह जुलाई में रिटायर हो रहे हैं।

मुख्य सचिव के पास IIDC के अध्यक्ष, यूपीडा के सीईओ, UPSA के सीईओ, समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रोजेक्ट डायरेक्टर UP DASP का कार्यभार है। जबकि दीपक कुमार के पास एसीएस, वित्त, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग, प्रशासनिक अधिकरण-I लखनऊ का कार्यभार पहले से था। अब कृषि उत्पादन आयुक्त का महत्वपूर्ण पद भी उन्हें मिल गया है।

अपूर्वा दुबे को सूडा का निदेशक बनाया
सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे को सूडा का निदेशक बनाया है। अपूर्वा की जगह बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष होंगे। मथुरा की संयुक्त मजिस्ट्रेट निशा को बुलंदशहर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सूडा की निदेशक प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग भेजा गया है। गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। संस्कृति विभाग के विशेष सचिव रवींद्र कुमार-1 को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग भेजा गया है।
अब बात PCS अफसरों की…

वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था) प्रकाश चंद्र को हाथरस का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।
गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा को गोरखपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है।
हाथरस के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण को बागपत का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत सिंह को गाजियाबाद नगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
संत कबीर नगर के एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव को गोरखपुर का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
लखनऊ के सहायक नगर आयुक्त अलंकार अग्निहोत्री को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें : JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, 864 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चयनित
Next Article फिर बढ़ गयी दूध की कीमत, अब कितना हुआ रेट… जानें

Related Posts

Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.