Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के 2500 युवाओं को एक साथ मिली नौकरी… देखें कैसे
Headlines

झारखंड के 2500 युवाओं को एक साथ मिली नौकरी… देखें कैसे

January 22, 2024No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
युवाओं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तब ठीक से हम मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं कर पाए और कोरोना संक्रमण जैसी महामारी देश और दुनिया को अपने चपेट में ले ली। कोविड संक्रमण इतना भयावह और डरावना था कि पूरा देश और दुनिया रुक सा गया। देश ने इससे पहले इस तरीके की वैश्विक चुनौती कभी नहीं देखी थी। इस प्रकार का वैश्विक संक्रमण पिछड़े एवं गरीब राज्यों के लिए सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली होती है। गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों के लिए यह अभिशाप के जैसा था। सभी लोग अपने-अपने घरों के भीतर बन्द रहने के लिए मजबूर हो गए थे। लॉकडाउन में रोजगार के सभी साधन बंद हो गए। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान प्रवासी मजदूरों को हुआ क्योंकि वे बेघर हो गए। मौका था “रोजगार मेला” में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर बांटने का। समारोह रांची के खेलगांव के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में की गई थी।

कोरोना संक्रमण में बेहतर मैनेजमेंट व्यवस्था बनाई

auto

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के समय हवाई जहाज सहित विभिन्न माध्यमों से वापस घर लाने का कार्य कर दिखाया। लॉकडाउन के कारण कई इंडस्ट्री बंद हुए जो आज तक उबर नहीं पाए। कोरोना संक्रमण का असर आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। ऐसी विपरीत स्थिति में भी हमारी सरकार ने एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए बिना कोई अपना-तफरी के राज्यवासियों और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित रखने का काम कर दिखाया है। वैश्विक महामारी के समय हमारी सरकार के अधिकारी निरंतर यहां के जनमानस को बचाने का रास्ता ढूंढते रहे। राज्य सरकार एवं महिला समूह की दीदियों ने गांव-गांव पंचायत-पंचायत पहुंचकर लोगों को खाना खिलाया, घरों पर अनाज उपलब्ध कराया। कोविड से निपटने में हमारी महिला दीदियों का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।

झारखंड की खनिज-संपदा से दूसरे राज्य हुए रोशन

सीएम हेमंत सोरेन सोरेन ने कहा कि जैसे ही कोरोना संक्रमण का धुंध छटा राज्य सरकार ने रोजगार सृजन को लेकर एक बेहतर रणनीति बनाई और दूसरे प्रदेश से लौटे मजदूर सहित यहां के किसान, गरीब, जरूरतमंदों को कई योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 100 वर्ष से भी अधिक समय से झारखंड में खनिज-संपदा निकालने का काम किया गया परंतु यहां की खनिज-संपदा का पूरा लाभ राज्यवासियों को नहीं मिला बल्कि दूसरे प्रदेश के लोगों के घर हमारे खनिज-संपदाओं से रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य के कोयला से दूसरे राज्य रोशन हुए और झारखंड अंधेरे में रहने को मजबूर हुआ। हमारी सरकार ने खनिज-संपदा के अतिरिक्त भी कई विभिन्न क्षेत्रों में संभावना तलाशते हुए रोजगार सृजन कराया।

निजी क्षेत्र में 75% नियुक्तियां स्थानीय लोगों को मिले इस निमित बनाया नियम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने झारखंड में एक बेहतरीन उद्योग पॉलिसी बनाते हुए टेक्सटाइल इंडस्ट्री को जोड़ा। राज्य सरकार और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लोगों ने वादे के मुताबिक 75% स्थानीय लोगों को अपने संस्थानों में नौकरी दीं। राज्य सरकार के साथ-साथ टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लोगों ने भी कदम से कदम मिलते हुए जरूरतमंद लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। गुजरे डेढ़ सालों में 50 हजार से अधिक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नौकरी देने का काम राज्य सरकार ने कर दिखाया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले गांव-देहात के नौजवान फौज में नौकरी करने की तैयारी करते थे, पर वर्तमान के समय में फौज में भी नियुक्तियां रुक सी गई हैं। गांव-देहात के वैसे बच्चे जो शहर में रहकर पढ़-लिख जाते थे वे बैंक और रेलवे में नौकरी की तैयारी करते थे लेकिन गलत नीति-निर्धारण के कारण आज बैंक तथा रेलवे में नौकरियां घटी हैं। केंद्र सरकार के कई उद्यम अब निजी हाथों में चला गया है यही कारण है कि अब सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक अच्छी उद्योग नीति बनाकर 75% स्थानीय लोगों को राज्य में स्थापित इंडस्ट्री में रोजगार देने का नियम बनाया है।

आदिवासी-मूलवासी के योग्यता और क्षमता के अनुरूप बनाई गई योजनाएं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं वे सभी योजनाएं यहां के आदिवासी-मूलवासी के योग्यता और क्षमता के अनुरूप ही बनाया गया है। चाहे योजना महिला के लिए हो या पुरुष के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं अब धीरे-धीरे हुनरमंद होकर आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यहां की महिलाओं का भी अहम योगदान है। जितनी भी महिलाएं आज इस इंडोर स्टेडियम में मौजूद हैं कहीं न कहीं सभी आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। सीएम की मौजूदगी में सभी महिलाओं से अपील किया कि वह राज्य सरकार की भी योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप स्वयं स्वरोजगार से जुड़ेंगे तो आने वाले समय में अन्य लोगों को भी आप रोजगार से जोड़ सकते हैं। वर्तमान राज्य सरकार की विभिन्न व्यवस्था से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं।

रोटी, कपड़ा और मकान मनुष्य जीवन के लिए नितांत आवश्यक

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रोटी, कपड़ा, और मकान हर मनुष्य की आवश्यकता होती है। कोई भी व्यक्ति बिना भोजन, बिना कपड़े और बिना छत के नहीं रह सकता है। कई चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने पक्के मकान से वंचित लोगों के लिए अबुआ आवास योजना का शुभारंभ किया है। हमारी सरकार एक-दो दिनों बाद से ही पात्र लोगों को इस योजना का लाभ देना प्रारंभ करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वर्तमान समय में राज्य के सभी 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग व्यक्तियों को पेंशन दे रही है। राज्य में दिव्यांग, विधवा सभी को पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। राज्य के स्कूलों में अध्यनरत सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले योजना से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे कुछ शिक्षा के लिए विदेश में अब पढ़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार विदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों को सत प्रतिशत स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि यहां के बच्चे भी अब पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, जज सहित अन्य सरकारी अफसर बने इस निमित गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की जा रही है।

सभी की पीड़ा को समझने का  प्रयास

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि किसान, मजदूर आदिवासी, पिछड़े, जरूरतमंद सहित सभी वर्गों की पीड़ा को हमारी सरकार समझती है। हमारी सोच है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य प्रदान करें। हमारी सरकार रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी युवक-युवतियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी लोगों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी लोग अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करेंगे और नित नए आयाम को प्राप्त करेंगे।

ये रहे मौजूद

मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, जियाडा एमडी शशि रंजन, टेक्सटाइल इंडस्ट्री के दीपक अग्रवाल एवं सुधीर ढींगरा सहित बड़ी संख्या में ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक-युवतियां एवं अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मीडिया के लिए एडवाइजरी जारी

इसे भी पढ़ें : कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए बड़ा गाइडलाइन जारी… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग में भयंकर एक्सीडेंट… देखें
Next Article राजधानी रांची में CRPF के खिलाफ FIR दर्ज

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.