Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 09:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 40 स्कूली छात्राएं एक साथ बीमार, सात की हालत गंभीर
Headlines

40 स्कूली छात्राएं एक साथ बीमार, सात की हालत गंभीर

August 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छात्राएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को भोरे-भोर खलबली मच गयी। यहां करीब 40 छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें मेदिनीनगर के एमएमसीएच रेफर किया गया है। बाकी छात्राओं का इलाज तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक रविवार रात छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी खाई थी। सोमवार की सुबह उन्हें नाश्ते में सोयाबीन-आलू की सब्जी और रोटी दी गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। कुछ छात्राओं ने कहा कि स्कूल परिसर में फिनाइल गिरा हुआ था, जिससे खाना दूषित हो सकता है। जबकि कुछ का कहना है कि नाश्ता करने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Advertisement Advertisement

उपवास के चलते हुआ पेट में दर्द : वार्डन

विद्यालय की वार्डन आरती कुमारी ने बताया कि बीमार छात्राओं को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां दवा और सलाइन चढ़ाया गया। वहीं सात गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। वार्डन ने दावा किया कि छात्राएं शनिवार को जन्माष्टमी के उपवास पर थीं, जिसके कारण गैस की समस्या हुई और पेट दर्द शुरू हो गया।

लोगों का तर्क- उपवास शनिवार को था, तो सोमवार को कैसे बिगड़ी तबीयत

स्थानीय लोगों और परिजनों ने वार्डन के बयान पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना सोमवार की है, जबकि उपवास शनिवार को था और पारण रविवार को हो चुका था। ऐसे में उपवास को कारण बताना सही नहीं है। फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि करीब चार दर्जन छात्राओं को इलाज के बाद चुपके से भेज दिया गया, ताकि उनका नाम-पता रजिस्टर में दर्ज न हो। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घरवालों को बीमारी की सूचना नहीं दी गई।

रेफर की गई छात्राओं के नाम

एमएमसीएच में जिन सात छात्राओं को भर्ती कराया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं – मुन्नी कुमारी (16), संजना कुमारी (15), चांदनी कुमारी (15), आइशा परवीन (16), साक्षी कुमारी (15), कांति कुमारी (14) और किरण कुमारी (15)। डॉक्टर आरके रंजन के नेतृत्व में उनका इलाज जारी है।

सवालों के घेरे में स्कूल प्रबंधन

लोगों का कहना है कि यह घटना स्कूल प्रबंधन और भोजन व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। अभिभावकों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध किया और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleDGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, SC ने खारिज की बाबूलाल की याचिका
Next Article बिहार CGL परीक्षा स्थगित, नयी तारीखों का ऐलान जल्द

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.