Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 03:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीएसएनएल कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से निकाले 50 हजार
Headlines

बीएसएनएल कस्टमर केयर अधिकारी बन खाते से निकाले 50 हजार

August 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में एक साइबर ठग ने खुद को बीएसएनएल कस्टमर केयर अधिकारी बता कर केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से पचास हजार रुपये की नकदी ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। वारदात का पता मोबाइल पर आए मैसेज से चला। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया।

जांच अधिकारी एएसआई गंगा सहाय ने बताया कि रामनगरिया विस्तार योजना जगतपुरा निवासी ब्रदीलाल ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को बीएसएनएल कस्टमर केयर अधिकारी बताया। इसके बाद पीड़ित को केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा और केवाईसी अपडेट नहीं करने पर सिम बंद हो जाने की बात कहते हुए मोबाइल पर एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने अपने मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड कर मोबाइल पर आए कोड एंटर किया वैसे ही ठग ने पीड़ित के मोबाइल को रिमोट मोड़ पर ले कर उसके खाते से 50 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली। मोबाइल पर आए मैसेज से वारदात का पता तो पीड़ित थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर व ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

डेबिट कार्ड की जानकारी जुटा कर खाते से निकाले 65 हजार रुपये

वहीं रामनगरिया थाना इलाके में ठगी का दूसरा मामला दर्ज हुआ है। जहां पीड़ित को कस्टमर केयर अधिकारी बता 65 हजार ठग लिए गए। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

जांच अधिकारी एसआई राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि सुरेश निवासी कोली सोसायटी अक्षय पात्र चौराया रामनगरिया ने मामला दर्ज करवाया है कि एक व्यक्ति ने उसे फोन कर खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताया और साथ ही केवाईसी अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर एक लिंक भेज उस लिंक को क्लिक करने के लिए कहा। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया और अपने डेबिट कार्ड की जानकारी इंटर की। वैसे ही पीड़ित के खाते से 65 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन हो गया। जब पीड़ित के मोबाइल पर खाते से रुपए कटने का मैसेज आया तब उसे ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइतिहास के पन्ने: आज ही के दिन हॉकी के जादूगर का हुआ था जन्म, जानें और भी अन्य घटनाएं
Next Article हादसा: सांड़ से टकराकर लुधियाना जा रही प्राइवेट बस पलटी, छह यात्री घायल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.