Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 8 वीं पास जालसाजों ने लंदन में जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 60 लाख
Headlines

8 वीं पास जालसाजों ने लंदन में जमीन दिलाने के नाम पर हड़पे 60 लाख

August 8, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम टीम इन दिनों ऑनलाइन ठगी करने वालों को निशाना बनाकर गिरफ्त में ले रही है. इसी कड़ी में यूपी की साइबरक्राइम टीम ने 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों को लंदन में 12.50 मिलियन पाउंड की जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने के चलते गिरफ्तार किया गया है.
साइबर क्राइम टीम ने 3 जालसाजों को अरेस्ट किया

 

नोएडा के थाना सेक्टर 36 साइबर क्राइम पुलिस ने लंदन में करोड़ों की जमीन दिलाने के नाम पर 60 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों अकीलुद्दीन, अनीस अहमद और अस्लीम खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास मीले 25 बैंक खातों में लगभग 13 लाख रुपए फ्रीज कर दिए हैं.

Advertisement Advertisement

पुलिस ने बताया कि गौर सिटी निवासी तरुण ने शिकायत दी थी कि उनके मेल पर यूनाइटेड किंगडम के एडवोकेट ब्रूज एडी के नाम से एक मेल आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके नाम का एक व्यक्ति जिसकी एक सड़क दुर्घटना में सपरिवार मौत हो गयी है. ठगों द्वारा किए मेल में ये दावा किया गया कि वो तरुण को मृत व्यक्ति का नॉमिनी बना देंगे, जिसमें मृत व्यक्ति के बैंक खाते में 12.5 मिलियन पाउंड है, तरुण के खाते में ट्रांसफर करवा देंगे.

जिसके बदले वो उसका 50% ब्रूज एडी (ठग) को देना होगा. उसके बाद पीड़ित तरुण के पास यूनाइटेड किंगडम अटॉर्नी के मेल से मेल आया जिसमें नैटिकस बैंक के फंड रिलीज फार्म भरने को कहा गया. उसके बाद नैटिकस बैंक से मेल आया कि पूरा फंड मुंबई आरबीआई में जमा करवा दिया गया. उसके बाद तरुण के पास आरबीआई विदेशी मुद्रा विनियम विभाग देहरादून से मेल आने लगे.

इससके बाद ठगों ने तरुण से लंदन की जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर और विदेशी करेंसी बदलने और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 25 बैंक खातों में लगभग 60 लाख रुपए जमा करवा लिया, अपने आप के साथ ठगी महसूस होने पर तरुण ने बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया, जिसके बाद केस साइबर क्राइम को ट्रांसफर कर दिया गया.

साइबर पुलिस ने बताया कि घटना के शिकायत के बाद  ठगी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साइबर क्राइम टीम ने इस मामले में दसवीं और आठवीं पास 3 जालसाजों अकीलुद्दीन, अनीस अहमद और अस्लीम खान को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जालसाजों ने तरुण से 60 लाख रुपए ठगे हैं. ऐसे में मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसस्ते में खरीदें Xiaomi के फोन और स्मार्ट TV, सेल में मिल रही भारी छूट
Next Article ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.