Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 05:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओडिशा में 9 सीटर Charlie-208 विमान क्रैश, छह लोग जख्मी
Headlines

ओडिशा में 9 सीटर Charlie-208 विमान क्रैश, छह लोग जख्मी

January 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
विमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : ओडिशा के राउरकेला एयरस्ट्रिप पर शनिवार को एक विमान हादसा हो गया। भुवनेश्वर से उड़ान भरने वाला एक चार्टर्ड विमान लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी खराबी का शिकार हो गया और क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह विमान इंडिया वन एयर का था, जो भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर राउरकेला पहुंच रहा था। जब विमान एयरस्ट्रिप पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। हालात को देखते हुए पायलट ने तुरंत आपात लैंडिंग का फैसला लिया, लेकिन विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया।

6 लोग घायल, सभी खतरे से बाहर

इस हादसे में विमान में सवार कुल 6 लोग घायल हो गए। इनमें दो पायलट और चार यात्री शामिल हैं। घायल पायलटों की पहचान कैप्टन नवीन कडंगा और को पायलट तरुण श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वहीं यात्रियों में सुशांत कुमार बिस्वाल, अनीता साहू, सुनील अग्रवाल और सबिता अग्रवाल शामिल हैं।

auto

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया

हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

9 सीटर Charlie-208 विमान था

बताया जा रहा है कि यह Charlie-208 श्रेणी का 9 सीटर चार्टर्ड विमान था। विमान में चार यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। शुरुआती जांच में तकनीकी या मेकेनिकल खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

एयरपोर्ट निदेशक ने की घटना की पुष्टि

भुवनेश्वर एयरपोर्ट के निदेशक प्रसन्न प्रधान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कुछ लोगों को चोटें आईं, लेकिन समय रहते राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

परिवहन मंत्री ने जताई जांच की बात

ओडिशा सरकार के परिवहन मंत्री विभूति जेना ने कहा कि यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन सौभाग्य से कोई जान नहीं गई। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

कुछ देर के लिए प्रभावित रहा फ्लाइट ऑपरेशन

घटना के बाद राउरकेला एयरस्ट्रिप पर कुछ समय के लिए लैंडिंग और टेकऑफ रोक दिया गया। प्रशासन ने विमान को रनवे से हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हुई।

जांच में जुटी विमानन एजेंसियां

अब विमानन सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी कैसे आई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल प्रशासन ने राहत की सांस ली है कि एक बड़ा विमान हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें : हाईवा पर फायरिंग कर खुली धमकी, आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवोटर्स अब घर बैठे कर सकेंगे BLO से बात, CEO क्या बता गये… देखें वीडियो
Next Article किसानों को मिलेगा सस्ता कर्ज, क्यों और कैसे… जानें

Related Posts

Headlines

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.