Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वोटर्स अब घर बैठे कर सकेंगे BLO से बात, CEO क्या बता गये… देखें वीडियो
Headlines

वोटर्स अब घर बैठे कर सकेंगे BLO से बात, CEO क्या बता गये… देखें वीडियो

January 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CEO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड के CEO यानी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने तमाम जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि राज्य में विगत गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य अब तक 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। CEO ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।

सरकारी दफ्तरों में कैंप लगाने का निर्देश

निर्देश दिया गया कि सरकारी कार्यालयों में विशेष कैंप लगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को मैपिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाए। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची मैपिंग में मदद पहुंचाना है।

Advertisement Advertisement

बाहर से आए मतदाताओं की अलग सूची तैयार होगी

राज्य के बाहर से आए मतदाताओं को उनके मूल राज्य की पुरानी मतदाता सूची से मैपिंग कर रजिस्टर में सूचीबद्ध करने को कहा गया है। इसके साथ ही एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का डिजिटलीकरण भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

लक्ष्य स्पष्ट, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य केवल एक है कि एक भी पात्र भारतीय मतदाता सूची से बाहर न रहे। सभी अधिकारी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर कार्य करें।

बीएलओ स्टिकर और हेल्पलाइन का प्रचार

मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएलओ के नाम, मतदान केंद्र संख्या, विधानसभा क्षेत्र और मोबाइल नंबर वाले स्टीकर जारी किए गए हैं। इन्हें संबंधित क्षेत्रों में लगाने और इसका व्यापक प्रचार करने को कहा गया है। साथ ही 1950 टोल फ्री नंबर और बुक ए कॉल सुविधा के प्रचार पर भी जोर दिया गया।

गलत मैपिंग से बचने के निर्देश

मतदाता सूची मैपिंग के लिए तय किए गए 8 चेकपॉइंट का पालन करने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गलत मैपिंग से बचें, क्योंकि इससे आगे गहन पुनरीक्षण में परेशानी हो सकती है।

वोटर आईडी की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

बीएलओ को मोबाइल से फोटो लेकर बीएलओ ऐप में अपलोड करने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता पहचान पत्र की गुणवत्ता बेहतर हो सके।

राजनीतिक दलों के बूथ एजेंट का प्रशिक्षण

28 जनवरी से 6 फरवरी के बीच मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट-2 का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया, जिससे गहन पुनरीक्षण के समय बेहतर समन्वय हो सके।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में तेजी लाने के निर्देश

अन्य राज्यों से आए डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन का काम उसी दिन पूरा करने को कहा गया है। इसके लिए छुट्टी के दिनों में भी रोस्टर ड्यूटी लगाने और गलत डॉक्यूमेंट की रिपोर्ट तुरंत करने के निर्देश दिए गए।

झारखंड में वोटर लिस्ट मैपिंग 70 प्रतिशत पूरी, CEO के. रवि कुमार क्या बता गये… देखें वीडियो pic.twitter.com/f95PCmAted

— News Samvad (@newssamvaad) January 10, 2026

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : वोटर मैपिंग पर चुनाव अधिकारियों को CEO की दो टूक… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleथाना से महज 20 मीटर दूर 50 लाख की लूट… जानें
Next Article ओडिशा में 9 सीटर Charlie-208 विमान क्रैश, छह लोग जख्मी

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.