Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रातें रंगीन करने के नाम पर गजब कारनामा, चार सलाखों के पीछे
Headlines

रातें रंगीन करने के नाम पर गजब कारनामा, चार सलाखों के पीछे

December 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Escort
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Hazaribagh : हजारीबाग के मुफसिल थाना क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह एक्टिव था, जो लोगों की उम्मीद और भरोसे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा था। रातें रंगीन करने यानी कि Escort Service के नाम पर ऑनलाइन फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दिया जाता और उनसे पैसे ठगे जाते। इससे लोगों को न सिर्फ पैसों का नुकसान होता बल्कि कई पीड़ित मानसिक दबाव और डर में भी जीते थे।

एसपी को मिली इंफॉर्मेशन पर हुई कार्रवाई

बीते 25 दिसंबर को हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को एक गुप्त सूचना मिली। जानकारी थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र के नुतननगर इलाके में चार युवक ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग में एक्टिव हैं। पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई के लिए छापेमारी दल गठित किया। सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में टीम जब नुतननगर पहुंची, तो चार युवक मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों में लगे हुए थे। पुलिस को देख वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

Advertisement Advertisement

आरोपियों की पहचान और बरामद सामान

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विवेक कुमार, बादल मंडल, दीपक मंडल और शेखर कुमार बताए। सभी का स्थायी पता ग्राम मासीपीढ़ी, थाना बरकट्ठा है। वर्तमान में वे नुतननगर में रहकर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड और 5 पैन कार्ड बरामद किए।

फर्जी वेबसाइट और डिजिटल पेमेंट से होती थी ठगी

जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए Escort Service का लालच देता था। संपर्क करने पर लोगों से UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे मंगवाए जाते थे। इसके बाद पीड़ितों को अलग अलग तरीकों से ब्लैकमेल किया जाता था, जिसे Sextortion कहा जाता है।

पुलिस की अपील और आम लोगों की सुरक्षा

हजारीबाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन प्रलोभनों और फर्जी विज्ञापनों से सतर्क रहें। किसी भी तरह की ठगी या ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

इसे भी पढ़ें : साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, राजधानी में 13 शातिर गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, राजधानी में 13 शातिर गिरफ्तार
Next Article 26 वार, टूटा बेलन और सिलबट्टा, मां की हैवानियत भूल नहीं पायेगा मासूम

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.