Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, राजधानी में 13 शातिर गिरफ्तार
बिहार

साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, राजधानी में 13 शातिर गिरफ्तार

December 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
साइबर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम और साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में कुल 13 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, चेकबुक, नकदी और वाहन बरामद हुए हैं।

 गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को 24 दिसंबर 2025 की शाम सूचना मिली थी कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के माणिकचंद्र तालाब और आसपास के इलाकों में साइबर ठगी की योजना बनाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस अधीक्षक (मध्य), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय-01 और गर्दनीबाग थाना प्रभारी शामिल थे।

 दो स्थानों पर एक साथ छापेमारी

पुलिस टीम ने सबसे पहले माणिकचंद्र तालाब के पास छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके अन्य साथी गर्दनीबाग रोड नंबर-16 में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां से 11 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।

 कई जिलों से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें गया, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से एटीएम कार्ड क्लोनिंग, फर्जी सिम के जरिये बैंक खातों के दुरुपयोग और साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

 भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें शामिल हैं:

  • 54 एटीएम कार्ड

  • 11 पासबुक

  • 23 मोबाइल फोन (सिम सहित)

  • 5 अतिरिक्त सिम कार्ड

  • 28 चेक बुक

  • 2 ब्लैंक चेक

  • 1 पासपोर्ट

  • 5900 रुपये नकद

  • 2 चारपहिया वाहन

 मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में गर्दनीबाग थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : एसपी निधि सहित झारखंड के 6 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleढोल-नगाड़ों के साथ सीएम हेमंत से मिले आदिवासी संगठन… जानें क्यों
Next Article रातें रंगीन करने के नाम पर गजब कारनामा, चार सलाखों के पीछे

Related Posts

Headlines

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

साली से नाजायज रिश्ते की सनक में बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त

October 28, 2026

तीन राज्यों में 11 दिन तक चला ऑपरेशन, तब हुआ बेगुसराय के पार्वती ज्वेलर्स डकैती कांड का खुलासा

October 28, 2026

संयुक्त राष्ट्र में नौकरी पाने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

October 28, 2026

गैता से सिर कूचकर सो रही पत्नी को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.