Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोलकाता में रेलवे और झामुमो नेताओं की हाई लेवल बैठक, क्या हुआ… जानें
Headlines

कोलकाता में रेलवे और झामुमो नेताओं की हाई लेवल बैठक, क्या हुआ… जानें

January 27, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झामुमो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ और साहिबगंज जिले में पत्थर और कोयला व्यवसाय से जुड़े रैक लोडिंग कार्य को बंद किए जाने के बाद सोमवार को कोलकाता में ईस्टर्न रेलवे मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आह्वान पर बुलाई गई थी। बैठक में ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देउस्कर, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय गोस्वामी, युवा नेता विकास मुर्मू, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा क्षेत्र के प्रमुख पत्थर व्यवसायी शामिल हुए।

व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की नाराजगी से बढ़ा दबाव

बीते दिनों पाकुड़ जिले में कोयला और पत्थर रैक लोडिंग कार्य को पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इस कदम से रेलवे को भारी राजस्व नुकसान होने की संभावना थी, वहीं स्थानीय उद्योग और श्रमिकों पर भी असर पड़ रहा था। इस आंदोलन का नेतृत्व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी और झामुमो के केंद्रीय महासचिव पंकज मिश्रा ने किया था। उनका कहना था कि वर्षों से पाकुड़ और साहिबगंज क्षेत्र की रेल सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है, जबकि यह क्षेत्र रेलवे को बड़ा राजस्व देता है।

auto

बैठक में रेलवे के सामने रखी गईं प्रमुख समस्याएं

बैठक के दौरान नेताओं और व्यवसायियों ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष कई लंबित मांगें और समस्याएं रखीं। इनमें यात्रियों की सुविधाओं की कमी, लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होना, स्टेशन पर बुनियादी ढांचे की कमजोर स्थिति और माल ढुलाई से जुड़ी दिक्कतें प्रमुख रहीं। झामुमो नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

सांसद विजय हांसदा भी कई दफा उठा चुके हैं मुद्दा

इस मामले को लेकर सांसद विजय हांसदा भी कई दफा लोकसभा में मुद्दा उठा चुके हैं। रेल मंत्री के मुलाकात कर व्यवसायियों और लोगों की समस्याओं से अवगत करा कर समस्याओं के समाधान की मांग कर चुके हैं।

इन 6 बड़ी मांगों पर बनी सहमति

करीब लंबी बातचीत के बाद ईस्टर्न रेलवे प्रबंधन ने क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया।

रेलवे द्वारा जिन मांगों पर सहमति दी गई, वे इस प्रकार हैं :

  1. शताब्दी एक्सप्रेस का पाकुड़ स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा, जिससे व्यवसायियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
  2. वनांचल एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास एसी का एक पूरा कोच जोड़ा जाएगा।
  3. चेन्नई जाने वाली ट्रेन को पाकुड़ स्टेशन पर नियमित ठहराव दिया जाएगा और उसका संचालन नियमित किया जाएगा।
  4. पाकुड़ से साहिबगंज होते हुए विक्रमशिला एक्सप्रेस से कनेक्टिंग सुविधा दी जाएगी, ताकि दिल्ली जाने वाले यात्रियों को आसानी हो।
  5. साहिबगंज वाया पाकुड़ दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
  6. पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा, जिसमें प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार शामिल है।

पहले भी उठे थे कई विकास से जुड़े मुद्दे

इससे पहले हुई बैठकों में भी पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव, साहिबगंज में पूर्वी और पश्चिमी रेल ओवरब्रिज के टेंडर जल्द जारी करने, पाकुड़ से भागलपुर के लिए लोकल ट्रेन चलाने, पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को फिर से शुरू करने और साहिबगंज में लोको शेड निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हो चुकी है। रेलवे अधिकारियों ने इन मुद्दों पर भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नेताओं ने जताया संतोष

बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि रेलवे प्रबंधन के साथ सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के लाखों लोगों के हित में है और इससे व्यापार, रोजगार और यात्री सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। विधायक हेमलाल मुर्मू और प्रो. स्टीफन मरांडी ने भी बैठक को सफल बताते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो क्षेत्र के हित में आगे भी संघर्ष किया जाएगा।

व्यापारियों में भी खुशी

पत्थर व्यवसायियों ने भी रेलवे के फैसले पर संतोष जताया और उम्मीद व्यक्त की कि अब क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां और तेज होंगी तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इसे भी पढ़ें : तीन साल की मासूम से दरिं’दगी, चचेरे भाई को उठा ले गयी पुलिस

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलंदन में झारखंड के कामगारों से मिले सीएम हेमंत, विदेशों में सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
Next Article वैश्विक मंच से लौटे सीएम हेमंत, बोले- झारखंड की संभावनाओं को मिलेगा नया रास्ता

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.