अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू में 11 रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर रांची एसडीओ के निर्देश पर पुलिस और कोटपा की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हुक्का बार में उपयोग होने वाले नशीले पदार्थ जब्त किए गए। अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस और कोटपा की टीम के अचानक पहुंचने से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। वहां बड़ी संख्या में युवा हुक्का का मजा ले रहे थे। विभिन्न क्वालिटी के हुक्का प्रोडक्ट मौके से जब्त किए गए। हुक्का पी रहे और हुक्का बार चला रहे दोनों पर जुर्माना लगाया गया है।
कम उम्र के छात्र भी पकड़े गए
तफ्तीश में सामने आया कि रेस्टोरेंट में कम उम्र के छात्रों को भी हुक्का परोसा जा रहा था। इस संबंध में रेस्टोरेंट संचालक पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट में कैसिनो में खेले जाने वाले कार्ड भी बरामद किए गए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें : नंबर प्लेट के साथ खेला करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
इसे भी पढ़ें : प्रज्ञा केंद्रों की मनमानी पर EC का शिकंजा, CEO कुमार ने दिए एक्शन के आदेश

