अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में वाहन चालकों की गाड़ियों के नंबर प्लेट के साथ किए जा रहे खेल की पोल ट्रैफिक पुलिस ने खोल दी है। जो लोग अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ खेला कर पुलिस की आखों में धूल झोंक रहे थे, उनकी हेकड़ी निकाल दी गयी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रांची ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर 15 अक्टूबर 2025 को पूरे शहर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक टीम ने शहर के सभी यातायात थानों में गाड़ियों की बारीकी से जांच की। जांच में पुलिस को पता चला कि 18 वाहन ऐसे हैं, जिनमें गलत नंबर प्लेट लगाई गई थी या वाहन मालिकों ने नंबर के साथ छेड़छाड़ की थी। इन सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
एसपी ने कहा कि यह अभियान केवल एक शुरुआत है और आगे भी नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी राकेश सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में सही नंबर प्लेट लगाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस के सख्त होते ही आसान हो गयी एम्बुलेंस और स्कूल बसों की राह
इसे भी पढ़ें : रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड ने दी दस्तक

