अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी की पहाड़ी इलाकों में पुलिस को एक मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कंकाल को पुलिस ने जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। बीते दो दिनों से तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड परिसर के आसपास शव देखे जाने की चर्चा स्थानीय लोगों के बीच फैली हुई थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की।
झील और जंगल में हुई तलाशी
रविवार को तोपचांची पुलिस ने तोपचांची झील और आसपास के जंगली इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि उस दिन पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
पहाड़ी इलाके से बरामद हुआ कंकाल
सोमवार को जांच के दौरान पुलिस को चलकरी की पहाड़ियों में एक मानव कंकाल मिला। कंकाल के पास से कुछ कागजात, एक पर्स और एक चाबी भी बरामद की गई है, जिससे पहचान की संभावना जताई जा रही है।
फॉरेंसिक जांच के बाद होगी पहचान
पुलिस ने कंकाल और सभी बरामद सामानों को जब्त कर तोपचांची थाना ले आई है। कंकाल की पहचान फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
थानेदार ने दी जानकारी
तोपचांची थानेदार अजित भारती ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान एक मानव खोपड़ी और जबड़ा बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : शादी का सपना, प्रेमी की बेरुखी और फिर फां’सी का फं’दा… जानें नर्स लवली की दस्तां



