Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 09:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में स्वास्थ्य सेवाओं का महाकुंभ, सभी प्रखंड में लगेगा मुफ्त हेल्थ मेला… जानें डिटेल्स
Headlines

रांची में स्वास्थ्य सेवाओं का महाकुंभ, सभी प्रखंड में लगेगा मुफ्त हेल्थ मेला… जानें डिटेल्स

January 2, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मेला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi (Om Prakash) : राज्य सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों को सुलभ, समेकित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से रांची में 6 से 10 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिले के सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल सके।

इन स्वास्थ्य केंद्रों में लगेगा मेला

जिले के कुल 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों नगड़ी, इटकी, राहे और खलारी में स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाएगा। यहां आम लोगों को एक ही स्थान पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई स्वास्थ्य सेवाएं

स्वास्थ्य मेले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का नियमित टीकाकरण, बीपी और शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया और कुष्ठ रोग की जांच भी की जाएगी।

विशेषज्ञ परामर्श और निःशुल्क उपचार

मेले में नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, पोषण परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं और आयुष पद्धति से उपचार की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही ओपीडी सेवाएं, आवश्यक जांच, दवा वितरण और जरूरत पड़ने पर रेफरल की व्यवस्था भी की गई है।

स्वास्थ्य कर्मियों की रहेगी सक्रिय भागीदारी

स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति और प्रखंड स्वास्थ्य समितियों द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सहिया, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

सिविल सर्जन की अपील

सिविल सर्जन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर निःशुल्क जांच और उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए पर्याप्त दवाइयां, जांच सुविधाएं और रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह पहल प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें : डर, लालच और एक क्लिक… ‘एस्कॉर्ट सर्विस’ बेनकाब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडर, लालच और एक क्लिक… ‘एस्कॉर्ट सर्विस’ बेनकाब
Next Article पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा नितिन नबीन का नेतृत्व : डॉ प्रदीप वर्मा

Related Posts

Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.