Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थाना से महज 20 मीटर दूर 50 लाख की लूट… जानें
Headlines

थाना से महज 20 मीटर दूर 50 लाख की लूट… जानें

January 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamui : बिहार के जमुई जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे थाना के बिल्कुल पास भी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। शुक्रवार रात मलयपुर थाना से करीब 20 मीटर की दूरी पर जमुई मलयपुर मुख्य मार्ग पर लोहा पुल के पास लगभग 50 लाख रुपये की लूट की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

थोक स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना

इस लूट में घायल हुए व्यवसायी की पहचान जमुई शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। विक्रम सोनी थोक स्तर पर सोना चांदी का कारोबार करते हैं और व्यापार के सिलसिले में नियमित रूप से बाहर जाया करते हैं।

Advertisement Advertisement

स्टेशन जाते समय घेराबंदी कर लूट

पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार रात वह बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही वह आंजन नदी के लोहा पुल के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद बदमाश और एक अपराधी ऑटो से वहां पहुंचा। बदमाशों ने चारों ओर से घेरकर हथियार दिखाते हुए उनके पास मौजूद नकदी लूट ली।

विरोध करने पर सिर पर वार

जब विक्रम सोनी ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने हथियार के बट से उनके सिर पर जोरदार हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद सभी बदमाश उन्हें धमकी देते हुए क्यूल की ओर फरार हो गए।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यवसायी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी ली।

सीसीटीवी फुटेज से जांच तेज

एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम बनाई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का दावा किया गया है।

इलाके में दहशत का माहौल

थाना के इतने पास हुई इस बड़ी लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : हाईवा पर फायरिंग कर खुली धमकी, आजाद सरकार का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाईवा पर फायरिंग कर खुली धमकी, आजाद सरकार का पोस्ट वायरल
Next Article वोटर्स अब घर बैठे कर सकेंगे BLO से बात, CEO क्या बता गये… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.