Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता: राज्यपाल
Headlines

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता: राज्यपाल

July 2, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की नैक मूल्यांकन के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। विश्वविद्यालय पहले भी दो बार नैक की ग्रेडिंग प्राप्त कर चुका है, अब तीसरी बार नैक मूल्यांकन के लिए अपना एसएसआर दाखिल करने जा रहा है।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा की गई तैयारियों की नैक मूल्यांकन के सभी सात क्राइटेरिया पर बिंदुवार कमेटी के सदस्यों से जानकारी ली। उन्होंने कहा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता है। प्रस्तुतिकरण के अवलोकन के दौरान उन्होंने विविध बिंदुओं पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

auto

राज्यपाल ने हाल ही में चण्डीगढ़ स्थित उत्कृष्ट नैक ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालयों का उदाहरण देते हुए कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में भी शोध विषयों में नवीनता लाई जाए। देश और प्रदेश में लागू सरकारी योजनाओं से समाज में बड़ा बदलाव आया है, जो कि शोध का नया विषय हो सकता है। उन्होंने इस संदर्भ में पंजाब विश्वविद्यालय, मोहाली, चण्डीगढ़ में हुए प्रभावी शोध कार्यों का उदाहरण भी बताया।

इसी क्रम में कुलाधिपति ने नवाचार के बिंदु पर भी प्रस्तुतिकरण को सशक्त करने के लिए विविध सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों को क्षमता संवर्द्धन, व्यावहारिक ज्ञान और सामाजिक सहयोग वाले छोटे-छोटे प्रोजेक्ट कार्यों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा जेल, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम जैसे स्थलों पर प्रोजेक्ट वर्क से सामाजिक लाभ मिलेगा, छात्रों में व्यावहारिक समझ बढ़ेगी और नैक मूल्यांकन में अधिक अंक स्कोर हो सकेंगे।

प्रस्तुतिकरण में वेस्ट प्रैक्टिस बिंदु पर समीक्षा करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय को पिछड़े क्षेत्रों में स्थापित प्राइमरी स्कूलों को गोद लेने को कहा। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उच्च और बेहतर शिक्षा तक लाये जिससे उन क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे भी चिकित्सा, इंजीनियरिंग, शिक्षण आदि के प्रसिद्व क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकें। उन्होंने इसी क्रम में ऐसे स्लम एरिया में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और शिक्षा का प्रसार करने को कहा जहां बालपन से ही माता-पिता द्वारा बच्चों को श्रम कार्यों से जोड़ दिया जाता है।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय में भारत के परम्परागत खेलों की व्यवस्था कराने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में इसे बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को योगाभ्यास, प्रकृति प्रेम और स्वच्छता की जागरूकता से भी जोड़ने को कहा।

विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक ने बैठक में विश्वविद्यालय प्रबंधन में विविध प्रशासनिक तथा अकादमिक नियमों के कारण आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन के लिए अपनी सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) दाखिल करने से पूर्व शत्-प्रतिशत बेहतर तैयारियां की जा रही हैं।

इन तैयारियों में राज्यपाल के सभी निर्देश, नैक मंथन से प्राप्त जानकारियों तथा चण्डीगढ़ के उच्च नैक ग्रेड प्राप्त शिक्षा संस्थानों के भ्रमण से प्राप्त अनुभवों का समग्रता से उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने अपनी तैयारियों को उत्कृष्ट बताते हुए नैक मूल्यांकन में “ए़़ ” ग्रेड प्राप्त होने की आशा व्यक्त की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
Next Article रांची के छात्र विवान का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Related Posts

Headlines

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.