Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुर्घटना: रोडवेज बस ने छात्र को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Headlines

दुर्घटना: रोडवेज बस ने छात्र को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

October 28, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के कनोड़ा गांव के पास गुरुवार को एक रोडवेज बस से कुचलकर छात्र की मौके पर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दशरथपुर गांव निवासी पंकज का पुत्र शिवम गुरुवार को बाइक से किसी काम से दौराला जा रहा था। दिल्ली-मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे पर कनोड़ा गांव के पास ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे पीछे से आ रही छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस के नीचे शिवम बुरी तरह से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मौके पर पहुंचे एसडीएम सरधना और सीओ आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 05 लाख रुपए और रोडवेज की ओर से 15 लाख रुपए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लगभग तीन घंटे जाम लगने से लोग खासे परेशान हुए। शिवम अपने परिवार का इकलौत बेटा था। उसके पिता भी इस समय बीमार चल रहे हैं। इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि बाइक सवार छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। बस का चालक मौके से फरार हो गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article3 बार कोशिश के बाद आर्यन खान को मिली जमानत, लेकिन जेल में ही कटेगी रात
Next Article Breaking: खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, गर्भवती महिला समेत 4 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.