Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें
Headlines

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उत्पाद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी। कोर्ट ने प्रत्येक आरोपी को 20-20 हजार रुपये के दो-दो निजी मुचलके पर जमानत देने का आदेश दिया है। इस मामले में पहले सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत के फैसले के बाद सभी आरोपियों को राहत मिली है।

11 अप्रैल की रात तमाड़ में हुई थी बड़ी छापेमारी

यह मामला 11 अप्रैल की रात सामने आया था, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि तमाड़ के रड़गांव स्थित एक अर्धनिर्मित भवन में बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। सूचना मिलते ही विशेष छापेमारी दल ने देर रात वहां दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 168 लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ज्यादातर गिरफ्तार लोग परीक्षार्थी थे

गिरफ्तार किए गए 168 आरोपियों में अधिकतर उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी बताए गए थे। इसके अलावा कथित पेपर लीक गिरोह के सरगना और उनके सहयोगी भी पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में 152 पुरुष अभ्यर्थी, 7 महिला अभ्यर्थी, 5 कथित गिरोह सरगना और अन्य लोग शामिल थे। गिरफ्तार किए गए कथित गिरोह सरगनाओं में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम सामने आए थे।

10 लाख रुपये तक में हुआ था सौदा

जांच में यह बात सामने आई थी कि अभ्यर्थियों को रड़गांव में ठहराया गया था। आरोप था कि वहां उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गैंग के एजेंटों ने अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन और एडमिट कार्ड भी अपने कब्जे में रख लिए थे। यह भी आरोप था कि प्रत्येक अभ्यर्थी से पास कराने के नाम पर 10-10 लाख रुपये तक का सौदा किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने गैंग के लोगों के नाम पर बैंक चेक भी दिए थे।

13 अप्रैल को भेजे गए थे जेल

तमाड़ थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई थी। गिरफ्तारी के बाद सभी 168 आरोपियों को 13 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article ईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ

Related Posts

Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.