Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में, मांग रहे बॉलीवुड सेलेब्स से मदद
Headlines

अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में, मांग रहे बॉलीवुड सेलेब्स से मदद

July 28, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

‘बैंडिट क्वीन’ (1994) , ‘लज्जा’ (2001), ‘नायक’ (2001) और ‘शक्ति : द पावर'(2002) जैसी फिल्मों में नजर आए सीनियर अभिनेता अनुपम श्याम मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी पत्रकार और फिल्ममेकर एस. रामचंद्रन ने ट्विटर पर दी है। रामचंद्रन ने अनुपम के इलाज के लिए आमिर खान और सोनू सूद से मदद मांगी है। बताया जा रहा है कि अनुपम सोमवार रात अपने घर में गिर गए थे। वे किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं।

पत्रकार ने अपने ट्वीट में लिखा है, “अभिनेता अनुपम श्याम आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने व्हाट्सऐप ग्रुप में मदद मांगी है।” इसके आगे आमिर खान और सोनू सूद को टैग किया गया है। उन्होंने इसी ट्वीट को री-ट्वीट कर यह जानकारी भी दी है कि अनुपम का इलाज लाइफलाइन हॉस्पिटल में चल रहा है।

मनोज बाजपेयी ने की मदद की पेशकश

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अनुपम श्याम की मदद की पेशकश की है। उन्होंने जैसे ही ट्वीट में यह पढ़ा कि सीनियर एक्टर बीमार हैं और उन्हें मदद की आवश्यकता है तो उन्होंने तुरंत उसी ट्वीट पर रिप्लाई किया, “प्लीज मुझे कॉल कीजिए।” अनुपम और मनोज ने ‘बैंडिट क्वीन’, दस्तक’, और ‘संसोधन’ जैसी में साथ काम किया है।

‘प्रतिज्ञा’ के ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से फेमस

टीवी सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में निभाया गया अनुपम का किरदार ठाकुर सज्जन सिंह बहुत पॉपुलर है। मूलरूप से प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनुपम लखनऊ के भारतेंदु एकेडमी ऑफ़ ड्रामेटिक आर्ट्स के छात्र रहे हैं। यहां उन्होंने 1983-1985 तक एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। 2011 में वे अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थक भी रहे हैं।

अनुपम की ये फिल्में भी पॉपुलर

अनुपम ने ‘सरदारी बेगम’ (1996), ‘दुश्मन’ (1998), ‘कच्चे धागे’ (1999), ‘परजानियां’ (2005), ‘गोलमाल’ (2006), ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2008) और ‘मुन्ना माइकल’ (2017) जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई है। टीवी पर वे आखिरी बार ‘कृष्णा चली लंदन’ (2018-2019) में दिखाई दिए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुशांत राजपूत के पिता की शिकायत पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
Next Article जमीन विवाद में थाने जा रहे मां व 2 बेटों को बोलेरो से कुचल डाला, तीनों की मौत

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.