WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पलामू(अपडेट)। पलामू जिले में जमीन विवाद मे बोलेरो गाड़ी से कुचल कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि जमीन विवाद के दौरान बात बढ़ने के बाद थाना जाने के क्रम में राय बहादुर नामक व्यक्ति के पुत्र ने पीछे से बोलेरो चढ़ाकर तीन लोगों को मार डाला। इसमें मां और दो बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अधमनिया गांव की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

