Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 21 May, 2026 • 06:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लुटेरी पत्नी ने 4 पतियों को लूटने के बाद जमीन को लेकर 5 वें पति को उतारी मौत के घाट
Headlines

लुटेरी पत्नी ने 4 पतियों को लूटने के बाद जमीन को लेकर 5 वें पति को उतारी मौत के घाट

December 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ल​लितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में करीब डेढ़ महीने पहले 10 नवंबर को सूरज अहिरवार नाम के एक शख्स की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। सूरज की पत्नी रामकुंवर उर्फ रानी ने हत्या का आरोप अपने पहले पति पर लगाया था। पुलिस और एसओजी की टीम मिलकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। अब जब मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। जांच में खुलासा हुआ है कि रानी अब तक पांच शादियां कर चुकी है। यही नहीं सभी को उसने लूटा भी। वहीं, पांचवें पति सूरज ने रानी के पहले पति से हुए बेटे के नाम जमीन करने से इनकार किया तो रानी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया।

एसपी प्रमोद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 10 नवंबर को थाना जखौरा के ग्राम थनवारा में सूरज अहिरवार की रात में घर के बाहर सोते समय पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई थी। सूरज की पत्नी ने अपने पहले पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि सूरज अहिरवार की पत्नी रामकुंवर की 15 वर्ष पहले ग्राम मैरी के वीर सिंह से पहली शादी हुई थी। वह उसके साथ पांच वर्ष तक मैरी थाना नबाबाद में रही। रानी की पांच शादियां हुई थीं। वह पतियों से रुपए, जेवरात लेकर मायके लौट आती थी और दूसरी जगह शादी कर लेती थी।

एक साल पहले ही रानी ने सूरज अहिरवार से शादी की थी। वह पति सूरज से उसकी 2 एकड़ कीमती जमीन को बेटे के नाम करने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन सूरज ने उसकी बात नहीं मान रहा था। इसी वजह से रानी ने 10 नवंबर की रात पत्थर से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्थर घर के पास ही स्थित बाड़े में छिपा दिया और पुलिस को गुहराह करने के लिए पहले पति पर हत्या का आरोप लगाया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान
Next Article रांची का कुमार गर्ल्‍स हॉस्‍टल सील

Related Posts

Headlines

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026
Headlines

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026
Headlines

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 21, 2026

नैन नक्श से खूबसूरत ‘IAS’ विप्रा के खिलाफ 28 FIR… जानें क्यों

May 20, 2026

‘काम नहीं तो नया टेंडर नहीं’, ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री दीपिका का शिकंजा

May 20, 2026

शादी के जश्न में खेल गया बड़ा खेल, शातिर को MP से दबोच लाई रांची पुलिस

May 20, 2026

सम्राट कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, 1 करोड़ रोजगार से बॉर्डर सुरक्षा तक फोकस

May 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.