Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 02:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान
देश

जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री निशंक का ऐलान

December 22, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने जनवरी-फरवरी में CBSE बोर्ड की परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक ने ये घोषणा की है. परीक्षा की तारीखों को लेकर बाद में ऐलान किया जाएगा.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ ‘निशंक’ ने आज यहाँ शिक्षा संवाद के 22वें संस्करण के तहत शिक्षकों के साथ लाइव इंटरैक्शन में ऑनलाइन शिक्षा, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, मूल्यांकन के स्वरुप, शिक्षकों की ट्रेनिंग और शिक्षा संबंधी अन्य मुद्दों पर विस्तृत बातचीत की. इस शिक्षा संवाद में देश भर के हज़ारों शिक्षकों ने हिस्सा लिया और शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर कई सवाल किए जिसके जवाब देकर माननीय मंत्री जी सभी की आशंकाओं एवं चिंताओं को दूर किया.

auto

माननीय मंत्री जी कोरोना संकट काल के दौरान समय समय पर छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से समय समय पर संवाद करते रहे हैं और उन्हें इस कठिन समय में प्रेरित किया. इन संवादों में माननीय मंत्री जी ने आचार्य देवो भवः, विश्वविद्यालयों की परीक्षा, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा की.

सभी को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा, ” मैं हमेशा से ही शिक्षकों के साथ बातचीत करने, उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को समझने और उसके अनुसार काम करने के लिए उत्सुक रहा हूं. जब मैं शिक्षकों की बात करता हूं, तो मैं एक शिक्षक के रूप में अपने प्रारंभिक वर्षों की याद ताजा करता हूं. मुझे याद है कि मैं और मेरे सहयोगी अपने छात्रों को सर्वश्रेष्ठ ज्ञान देने के लिए सदैव तत्पर रहते थे. उन्हें अपने जीवन में प्रगति करते देखना अभी भी एक बहुत ही खूबसूरत एहसास है. शिक्षकों में पाया जाने वाला पैशन और कंपैशन अप्राप्य है और यही कारण है कि एक शिक्षक अपनी भूमिका से कभी सेवानिवृत्त नहीं हो सकता.”

इस महामारी के दौर में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए डॉ निशंक ने कहा, “मल्टी मॉडल लर्निंग के विकास को देखते हुए मेरा मानना है कि शिक्षकों की भूमिका भी बदल रही है और हमारे शिक्षक इस नई भूमिकाओं के निर्वहन में कामयाब भी हो रहे हैं. शिक्षक की भूमिका अब सोर्स ऑफ नॉलेज से हट कर प्रोसेस ऑफ नॉलेज क्रिएशन की ओर बढ़ रही है. शिक्षकों की बदलती भूमिकाओं के साथ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सुझाव है कि शिक्षकों को सुधार के लिए और अपने कार्यक्षेत्र में नवीनतम नवाचारों को सीखने के लिए निरंतर अवसर दिए जाएंगे. इन्हें स्थानीय, क्षेत्रीय, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कार्यशालाओं के साथ-साथ ऑनलाइन शिक्षक विकास मॉड्यूल के रूप में कई तरीकों से सशक्त और क्षमतावान बनाया जाएगा. प्रत्येक शिक्षक से यह अपेक्षा की जाएगी कि वे अपने स्वयं के व्यावसायिक विकास के लिए हर साल कम से कम 50 घंटे के सीपीडी अवसरों में भाग लें, जो उनके स्वयं के हितों से प्रेरित हों.”

माननीय मंत्री जी ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई शिक्षा नीति और शिक्षकों एवं उनके प्रशिक्षण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी सबको अवगत करवाया और कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक नए शिक्षा प्रतिमान विकसित करेगी. यह भारत की अगली पीढ़ी को प्रतिस्पर्धी लाभ भी देगी तथा भारत को फिर से विश्वगुरु बनने में सक्षम भी बनाएगी. इस नीति के आप सभी ब्रांड एंबेसडर हैं और यह आपके द्वारा और आपके लिए ही बनाई गई है. अब हम सबको मिलकर इस नीति को सफल बनाना है. इसके लिए विचार-विमर्श, संवाद/डिस्कशन की प्रक्रिया और ऐसे प्लेटफार्म को हम सदैव जारी रखेंगे.”

शिक्षकों के प्रशिक्षण पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में माननीय मंत्री जी ने कहा, “मंत्रालय ने देश के सभी 42,00,000 प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षित करने के लिए निष्ठा (राष्ट्रीय शैक्षिक स्कूल शिक्षा संस्थान और शिक्षकों के लिए शैक्षिक संस्थान) ऑनलाइन शुरू किया गया. इस महामारी के पहले यह कार्यक्रम फिजिकल रूप से आयोजित किया जाता था. इस कार्यक्रम को महामारी के दौरान शिक्षण और सीखने की जरूरतों के लिए प्रासंगिक बनाया गया था और इसे 100% ऑनलाइन बनाया गया था. इसके अलावा सीबीएसई, केवीएस और जेएनवी ने जहां भी संभव हो, ऑनलाइन साधनों के माध्यम से सीखने की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, लॉकडाउन शुरू होते ही अपने शिक्षकों की ऑनलाइन शिक्षण क्षमता बनाने के लिए भागीरथ प्रयास किया. इस प्रक्रिया में सीबीएसई ने 4,80,000 शिक्षकों (अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान), केवीएस ने 15855 और जेएनवी ने 9085 शिक्षकों को पूरे भारत में प्रशिक्षित किया है. एनवीएस द्वारा शिक्षकों को ऑनलाइन मूल्यांकन और जियोजेब्रा के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया.”

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बोर्ड परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं, ऑनलाइन शिक्षा जैसे विषयों पर भी सवालों के जवाब दिए और शिक्षकों को इस महामारी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुझे आशा है कि एक शिक्षक के रूप में, आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ ज्ञान के साथ छात्रों को ज्ञान देना जारी रखेंगे और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान देंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article20 रुपये के चक्कर में गवाएं 1.50 लाख
Next Article लुटेरी पत्नी ने 4 पतियों को लूटने के बाद जमीन को लेकर 5 वें पति को उतारी मौत के घाट

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.