Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Airtel और अब Jio ने भी दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, बंद किये कई प्लान
Headlines

Airtel और अब Jio ने भी दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, बंद किये कई प्लान

December 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। Airtel के बाद अब Jio ने भी कस्टमर्स को झटका दिया है. Jio ने कई prepaid plans को बंद कर दिया है. इसने 3GB डेली डेटा वाले भी एक प्लान को बंद कर दिया है. Jio अभी Disney Hotstar के साथ के साथ सिर्फ एक पैक दे रहा है.

Jio ने 499 रुपये, 666 रुपये और 888 रुपये वाले प्लान्स को बंद कर दिया है. 499 रुपये वाला प्लान डेली 3GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था. इसके अलावा 2GB डेली डेटा के साथ आने वाले 666 रुपये और 888 रुपये वाले प्लान्स को भी बंद किया गया है.

666 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की थी जबकि 888 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की थी. इन प्लान्स के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100 SMS भी दिए जाते थे. इस बदलाव को कंपनी ने अनाउंस नहीं किया है.

ये प्लान्स अब कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि, कंपनी की साइट पर एक 666 रुपये वाले प्लान को लिस्ट किया गया है. ये प्लान पहले 555 रुपये का था. इसे 1 दिसंबर से महंगा करके 666 रुपये का कर दिया गया है. इसमें रोज 1.5GB डेटा दिया जाता है. इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं.

Jio अब चार प्रीपेड प्लान्स के साथ डेली 3GB डेटा ऑफर कर रहा है. इन प्लान्स की कीमत 419 रुपये, 601 रुपये, 1199 रुपये और 4199 रुपये है. 419 रुपये और 601 रुपये के प्लान्स 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं. 601 रुपये के प्लान में Disney+ Hotstar Mobile बेनिफिट 1 साल के लिए दिया जा रहा है. इसमें एडिशनल 6GB डेटा भी दिया जाता है.

Jio का 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला कोई भी प्लान नहीं है. कंपनी का 1199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. 4199 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. ये प्लान्स अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 SMS के साथ भी आते हैं. इन प्लान्स के साथ Jio के ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है.

आपको बता दें कि Airtel ने भी 3GB डेली डेटा वाले कई प्लान्स को बंद कर दिया है. इसने 398 रुपये, 499 रुपये और 558 रुपये वाले प्लान्स को बंद कर दिया है. कंपनी ने इन प्लान्स को वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप से हटा दिया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस बात को लेकर लखनऊ में दारोगा को जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़
Next Article संबित पात्रा ने दिया बड़ा बयान, बताया काँग्रेस में राहुल गांधी का विकल्प है ये युवा नेता

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.