Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री समेत देश की तमाम हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की बधाई
Headlines

प्रधानमंत्री समेत देश की तमाम हस्तियों ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की बधाई

June 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती समेत फिल्मी दुनिया की हस्तियों ने भी योगी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने योगी को डायनमिक मुख्यमंत्री बताया। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मोदीजी के मार्गदर्शन में आपने जिस प्रकार उत्तर प्रदेश को गुंडाराज एवं माफियाराज से मुक्त कर विकासोन्मुख शासन दिया है, उससे प्रदेश प्रगति के नए कीर्तिमान बना रहा है। आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

auto

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में, प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही प्रगति और विकास के पथ पर आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन व्यवस्था चाकचौंबद करने और अपने जनहित के कार्यों से हर व्यक्ति में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास जगाने वाले कर्मठ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा विश्वनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में जनकल्याण, सुशासन और प्रगति के जो मानक उत्तर प्रदेश ने गढ़े हैं, वह देश के लिए मिसाल हैं। महाप्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि ईमानदार, कर्मठ एवं सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी, कुशल प्रशासक, उत्तर प्रदेश के ‘कर्मयोगी’ मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे।

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ, जन-जन के प्रिय, कुशल प्रशासक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन प्रदान करें व आप इसी प्रकार देश और समाज की सेवा करते रहें।

इसी प्रकार प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के मंत्रियों, अन्य मुख्यमंत्रियों और फिल्म जगत के लोगों ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्राकृतिक संसाधन सम्पूर्ण समाज की धरोहर: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
Next Article प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं : महुआ माजी

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.