Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राष्ट्रपति सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Headlines

राष्ट्रपति सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक

August 4, 2025No Comments9 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिबू सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “श्री शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आदिवासी अस्मिता और झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। जमीनी स्तर पर काम करने के अलावा उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी योगदान दिया। जनता, विशेषकर आदिवासी समुदायों के कल्याण पर उनके ज़ोर को सदैव याद रखा जाएगा।” उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मैं झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन जी के पुत्र श्री हेमंत सोरेन जी, परिवार के अन्य सदस्यों और उनके सभी प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।”गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए संघर्ष किया। अपने सहज और सरल स्वभाव के कारण वे जन-जन से जुड़े रहे। शाह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान मिले और शोकाकुल सोरेन परिवार व उनके समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…

— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025

Advertisement Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन को देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा जनता और जमीनी मुद्दों से जुड़े रहे। राजनाथ सिंह ने उनके साथ अपने लंबे परिचय का जिक्र करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं जताईं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिबू सोरेन को भारतीय राजनीति का एक प्रमुख चेहरा बताया, जिन्होंने हाशिए पर रहने वाले लोगों के उत्थान और झारखंड की पहचान को आकार देने में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे।…

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 4, 2025

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शिबू सोरेन को एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने आदिवासी समुदायों के उत्थान और हाशिए पर रहने वाले लोगों की आवाज को मुख्यधारा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जेएमएम के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार व अनुयायियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिबू सोरेन के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि वे एक संघर्षशील और जुझारू राजनेता थे, जिन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाई। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

Saddened by the passing of Shri Shibu Soren ji, founder of the Jharkhand Mukti Morcha (JMM) @JmmJharkhand and former Chief Minister of Jharkhand.

A towering figure in public life, he dedicated his life for the upliftment of tribal communities and played a pivotal role in…

— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) August 4, 2025

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने शिबू सोरेन को जनजातीय समाज के सशक्तीकरण के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला नेता बताया। उन्होंने इस कठिन समय में हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि शिबू सोरेन ने जनजातीय समाज के अधिकारों और सशक्तीकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहां के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकारों और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। खरगे ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन से बात कर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिबू सोरेन को आदिवासी समाज की मजबूत आवाज बताते हुए कहा कि उनके हक के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुःखी हूँ।

उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहाँ के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।

मैंने उनके… pic.twitter.com/flcIdfovqE

— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 4, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शिबू सोरेन को भारत के आदिवासी अधिकार आंदोलन का एक दिग्गज नेता बताया। उन्होंने अलग झारखंड के निर्माण और आदिवासी समुदायों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने हेमंत सोरेन और झारखंड के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिबू सोरेन को आदिवासी समुदायों के लिए ‘दिशोम गुरु’ बताते हुए उनके निधन को झारखंड के इतिहास का एक अध्याय समाप्त होने के रूप में वर्णित किया। उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वे उन्हें अच्छी तरह जानती थीं और उनका सम्मान करती थीं।

Deeply saddened by the passing of Shri Shibu Soren — former Chief Minister of Jharkhand, former Union Minister, and a towering figure in India’s tribal rights movement.

As the founding leader of Jharkhand Mukti Morcha, he dedicated his life to the creation of a separate… pic.twitter.com/GZzfN6Xk67

— Siddaramaiah (@siddaramaiah) August 4, 2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासी और वंचित समाज की बुलंद आवाज बताया और उनके निधन को अत्यंत दुखद करार दिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने शिबू सोरेन के निधन को अति-दुखद बताते हुए उनके पुत्र हेमंत सोरेन, उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, आदिवासी , वंचित समाज की बुलंद आवाज़, ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी का निधन, अत्यंत दु:खद!

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/jfTfYFIyka

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 4, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासी समाज का सच्चा संरक्षक बताया और कहा कि उनके योगदान को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिबू सोरेन को झारखंड और आदिवासी समाज की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक न्याय के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके निधन को देश की राजनीति और आदिवासी आंदोलन की अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ।

उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है।

समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में…

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 4, 2025

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शिबू सोरेन को आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज बताते हुए कहा कि वे झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन की धुरी थे। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सामाजिक और आर्थिक न्याय के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया।कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष और जनहित के लिए समर्पण हमेशा प्रेरणा देगा।

आदिवासी अस्मिता की बुलंद आवाज ‘दिशोम गुरुजी’ शिबू सोरेन इस दुनिया में नहीं रहे।

वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री एवं सांसद भी रहे। ठीक 25 साल पहले जिस आंदोलन ने झारखंड को एक अलग राज्य का दर्जा दिलाया, वे उस झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन की धुरी थे। वे सचमुच एक ऐसे महापुरुष थे…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 4, 2025

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड और बिहार के लिए असह्य पीड़ा का क्षण बताया। उन्होंने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शिबू सोरेन को जन आंदोलनों से निकला एक क्रांतिकारी नायक बताया और कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश हेमंत सोरेन के साथ खड़ा है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले कई महीने से बीमार थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कद्दावर नेता, गरीब वंचित उपेक्षित और मेहनतकश वर्गों के स्वर, आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार अभिभावक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।…

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 4, 2025

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, CM हेमंत ने लिखा- आज मैं शून्य हो गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिशोम गुरु के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
Next Article PM मोदी ने किये दिशोम गुरु के आखिरी दर्शन, अस्पताल में दी श्रद्धांजलि (VIDEO)

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.