Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 03:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गजब! हाथी पर सवार होकर पहुंचे नामांकन करने… जानें कौन
Headlines

गजब! हाथी पर सवार होकर पहुंचे नामांकन करने… जानें कौन

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाथी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Kaimur (Bihar) : कैमूर के भभुआ अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को बसपा (BSP) प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह उर्फ भान सिंह ने चैनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने हाथी पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में नामांकन स्थल तक प्रवेश किया। इस नजारे को देखने के लिए स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बन गया।

नेताओं पर निशाना, विकास पर चिंता

नामांकन के बाद भान सिंह ने कहा कि अब तक इस विधानसभा से जितने भी नेता जीतकर मंत्री बने, उन्होंने केवल सायरन बजाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास सिर्फ कागजों और होर्डिंग तक ही सीमित रहा।

auto

जनता की समस्याओं से हैं अवगत

भान सिंह ने खुद को चैनपुर विधानसभा का बेटा बताते हुए कहा कि वे यहां की समस्याओं को अच्छे से जानते हैं। उन्होंने जोर दिया कि जनता को अब झूठे वादों की नहीं, बल्कि ठोस काम की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि चैनपुर की कई पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। आठ पंचायतों में पानी की कमी और ठप पड़े विकास कार्यों के कारण लोग वोट बहिष्कार की बात करते हैं।

प्राथमिकताएं : रोजगार, सिंचाई और सुरक्षा

भान सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि वे युवाओं के रोजगार, किसानों की सिंचाई व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिन्हें जनता ने कई बार मौका दिया, लेकिन जिन्होंने जनता से गद्दारी की। उनके अनुसार, “सड़कें नहीं बनीं, मेडिकल कॉलेज नहीं हुआ और रोजगार के अवसर नहीं मिले।”

जनता BSP को देगी अपना आशीर्वाद : भान सिंह

भान सिंह ने विश्वास जताया कि बहुजन समाज पार्टी चैनपुर में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और इस बार जनता BSP को अपना आशीर्वाद देगी। नामांकन से पहले भान सिंह पटेल कॉलेज छात्रावास से हाथी पर बैठकर जुलूस के रूप में निकले थे, जिसे देखकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें : बिहार विस चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर उतारे कैंडिडेट… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका… जानें
Next Article राजधानी के इस अपार्टमेंट में आग का तांडव… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.