Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 05:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची के इस हॉस्पिटल में बवाल, सड़क पर उतरे गुस्साये लोग… जानें क्यों
Headlines

रांची के इस हॉस्पिटल में बवाल, सड़क पर उतरे गुस्साये लोग… जानें क्यों

December 13, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हॉस्पिटल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के रिंची हॉस्पिटल में आज भोरे-भोर बवाल हो गया। एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में मृतिका के परिजनों ने खूब हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत हो गयी, जबकि बच्चे को बचा लिया गया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि करीब चार साल पहले ब्याही गयी पूजा कुमार पहली बार मां बनने वाली थी। इल्जाम है कि सबकुछ ठीक-ठाक था। डॉक्टर ने अचानक ऑपरेशन के लिये बोल दिया। इस दरम्यान दो बोतल खून और प्लाजमा की डिमांड की गयी। वह भी उपलब्ध करा दिया गया। बावजूद इसके पेशेंट को बचाया नहीं जा सका। मृतिका की बहन का कहना है कि पेशेंट का बीपी, पल्स सब निल हो गया था। फिर भी उसे 4 से पांच घंटे तक ICU में रखा गया। इसके बाद बताया गया कि बच्चा तो सुरक्षित है, पर प्रसूता की जान चली गयी। प्रसूता की मौत की खबर के बाद परिजनों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर बवाल किया और फिर कटहल मोड़ के पास मुख्य सड़क जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वारदात की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नगड़ी डीएसपी अरविंद कुमार भी स्पॉट पर पहुंचे। लोगों का काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया।

इधर, मामले में हॉस्पिटल के संचालक डॉ ओपी मनसरिया ने बताया कि शहर की बेहतरीन गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर चुन्नी झा की देखरेख में प्रसूता का इलाज चल रहा था। महिला सात महीने की प्रेगनेंट थी। बच्चा प्रीमैच्योर था। कुछ कॉम्प्लिकेशन आने के चलते ऑपरेशन करना पड़ा। डॉक्टर मनसरिया ने बताया कि परिजनों को बताया गया कि ऑपरेशन करना जरूरी है। परिजनों ने डिसिजन लेने में चार से पांच घंटे लगा दिये। तबतक प्रसूता की तबीयत और बिगड़ने लगी। ऑपरेशन करना पड़ा, जान बचाने की पूरी कोशिश की गयी, पर उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर मनसरिया ने इस बात का भी जिक्र किया कि हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी के आदेशानुसार मृतिका का सारा बिल माफ कर दिया गया है। बावजूद इसके परिजन बवाल कर रहे हैं।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में JSSC-CGL कांड पर DGP गंभीर, IG से लेकर SP तक को सख्त निर्देश

इसे भी पढ़ें : “झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य जहां…”, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुफ्त में होगा कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, CM नीतीश ने रखी आधारशिला
Next Article “पुष्पा राज” Allu Arjun पुलिस कस्टडी में… जानें क्यों

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.