WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रामगढ़। रामगढ़ शहर में तेज रफ्तार ट्रक ने पुराने एनएच-33 पर रविवार की शाम कहर मचा दिया। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी पर सवार दो लोगों को रौंद दिया। दोनों ही व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि नईसराय हॉस्पिटल कॉलोनी के सामने यह हृदय विदारक घटना हुई है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस लोगों के साथ वार्ता करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक युवक इफीको को कॉलोनी का रहने वाला था। दूसरा युवक महतो टोला का निवासी था। ग्रामीणों ने पुराने एनएच-33 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। वे लोग नो एंट्री जोन में चलने वाले तेज रफ्तार ट्रक हो पर पाबंदी लगाने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

