अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Sahebganj : भोगनाडीह में हूल दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के पूर्व सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि भोगनाडीह स्थित सिद्धो-कान्हू पार्क का ताला टूटने से सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस जवानों पर तीर-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें तीन पुलिस जवान घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद भोगनाडीह में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। मौके पर डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और हालात को काबू में किया। ताला खुलने के बाद लोग पार्क पहुंचे और सिदो कान्हू, चांद भैरव व फूलो झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बता दें कि सिद्धो-कान्हू हूल फाउंडेशन और आतु मांझी बैसी ने हूल दिवस पर भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद भी संगठन की ओर से वहां पंडाल का निर्माण कराया जा रहा था। ऐसे में शनिवार की रात 13 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठा लिया। इसके विरोध में सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू के नेतृत्व में आदिवासियों ने रविवार को सिदो कान्हू पार्क में ताला जड़ दिया और पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन किया था।
इसे भी पढ़ें : शौहर के पास जाने नहीं देती थी सौतन, इस चलते कर दिया काम तमाम
इसे भी पढ़ें : बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें : रेलवे टिकटिंग में बड़ा सुधार : अब प्रति मिनट बन सकेंगे 1.5 लाख टिकट, कब से… जानें
इसे भी पढ़ें : एक परिवार की तानाशाही के चलते आपातकाल में उड़ाई गई संविधान की धज्जियां : डॉ दिलीप जायसवाल
इसे भी पढ़ें : हथियार बनाने वालों से जेल में मिला, बाहर निकल खोला आर्म और दारू फैक्ट्री, धराया

