Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 07:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गर्लफ्रेंड पर खर्च किये गये पैसे मांगे वापस, मिली खौफनाक मौ’त
Headlines

गर्लफ्रेंड पर खर्च किये गये पैसे मांगे वापस, मिली खौफनाक मौ’त

January 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गर्लफ्रेंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi (Ansar Ansari) : अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर खर्च किये गये पैसे उसी से वापस मांगना संदीप महतो के लिये काल बन गया। बात इतनी बिगड़ गयी कि उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। इल्जाम है कि मारे गये संदीप महतो की गर्लफ्रेंड आरती कुमारी ने अपने नये आशिक संगम लोहरा के साथ मिलकर उसे अपने रास्ते से हटा दिया। इस काम में दोनों का साथ संगम लोहरा के दो दोस्तों ने दिया। उनके नाम पवन कुमार राम और साहिल शाह बताये गये। सभी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। मूल रूप से खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली आरती कुमार वर्तमान में बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया बस्ती में रहती है। वहीं, उसका नया आशिक संगम लोहरा टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के पुराना चतरा में रहता है। पवन कुमार राम और साहिल शाह नामकुम इलाके के रहने वाले हैं। आरती के पास से मृतक संदीप का मोबाइल फोन मिला है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल किया गया छुरा संगम लोहरा के पास से बरामद किया गया। इस बात का खुलासा आज अनगड़ा के थानेदार हीरालाल शाह ने किया।

थानेदार ने मीडिया को बताया कि बीते 14 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे अनगड़ा थाना क्षेत्र के जमुआरी टुसु मेला में संदीप महतो को छुरा मारकर जख्मी कर दिया था। इलाज के दरम्यान उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी गयी। DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रांची के रुरल एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और पुलिस ने मारे गये संदीप महतो की पुरानी माशूका को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि संदीप महतो के साथ गुजरे चार सालों के उसका चक्कर चल रहा था। करीब एक साल पहले आरती के माता-पिता ने संदीप के खिलाफ बरियातु थाना में नाबालिग बेटी से यौन शोषण का इल्जाम लगाया था। इस मामले में संदीप को डेढ़ महीने जेल में बिताना पड़ा था। जेल जाने के बाद संदीप और आरती के रिश्ते में दरार आ गयी थी। संदीप उस पर खर्च किये गये अपने पैसे वापस मांगने लगा था। इस बीच आरती का अफेयर संगम लोहरा के साथ हो गया। आरती ने संगम लोहरा से संदीप महतो की शिकायत की। बोली- संदीप बराबर पैसे मांग कर परेशान कर रहा है। इसके बाद संदीप महतो को आरती के रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया गया। उसे खत्म करने के वास्ते प्लान बनाया गया। तय प्लानिंग के अनुसार बीते 14 जनवरी को अपने पुराने आशिक संदीप महतो को बहला-फुसला कर अनगड़ा के जमुआरी टुसु मेला में बुला लिया। आरती का नया प्रेमी संगम लोहरा अपने दोस्तों पवन कुमार राम और साहिल शाह के साथ मेले में पहुंचा। संदीप को आरती मेला से थोड़ी दूर सुनसान जगह पर ले गयी, जहां पहले से घात लगाये संगम, पवन और साहिल ने संदीप को दबोच लिया। उसे जमीन पर पटक दिया और उसपर ताबड़तोड़ छुरा से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी संदीप किसी से मदद न मांग सके, इस चलते आरती ने उसकी जेब से मोबाइल फोन तक निकाल लिया। लहूलुहान संदीप महतो को वहीं तड़पता छोड़ सभी संदेही गुनहगार मौके से भाग निकले। जख्मी संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।

इन संदेही गुनहगारों को दबोचने में सिल्ली DSP अनुज उरांव, अनगड़ा थानेदार हीरालाल साह और सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार पासवान की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 17 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article झारखंड की स्टार हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को मिला बड़ा सम्मान… जानें क्या

Related Posts

Headlines

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026
Headlines

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026
Headlines

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाबूलाल सबसे ज्यादा कन्फ्यूज नेता, 1 नवंबर की रैली साबित होगी मील का पत्थर : राजीव रंजन

October 27, 2026

रेड रन 4.0 बिहार में पहली बार, कदमों की थाप पर टूटेगी हिचक की दीवार

October 27, 2026

अभिषेक शर्मा के 11 छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड, भारत ने 40 गेंद बाकी रहते रचा इतिहास

October 27, 2026

रांची में पुलिस और कुख्यात राहुल सिंह के गुर्गों के बीच एनकाउंटर, एक को लगी गोली

October 27, 2026

नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा… फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाने वाला धराया

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.