Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 06:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अमेरिका से डिपोर्ट अनमोल बिश्नोई आज पहुंचेगा दिल्ली
Headlines

बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अमेरिका से डिपोर्ट अनमोल बिश्नोई आज पहुंचेगा दिल्ली

November 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है। उसकी रवानगी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वह बुधवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली पहुंचने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी यात्रा पर लगातार नजर रखे हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है।

किस एजेंसी को मिलेगी पूछताछ

अधिकारियों ने बताया कि अनमोल, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और कई राज्यों में उसके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट में पेश किए जाने के बाद किस एजेंसी को उसकी हिरासत मिलेगी, इस पर चर्चा जारी है।

पीड़ित परिवार को मिला ईमेल

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें अमेरिकी अधिकारियों की ओर से एक ईमेल मिला है, जिसमें पुष्टि की गई है कि अनमोल को भारत भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार पीड़ित होने के कारण उनका ईमेल अमेरिकी सिस्टम में दर्ज है, ताकि उन्हें हर अपडेट मिल सके।

कैसे हुई थी हत्या

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित दफ्तर के बाहर बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। चार्जशीट में अनमोल को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है। कई गिरफ्तार आरोपियों के फोन से मिले वॉइस क्लिप्स में उसकी आवाज से मिलान होने की पुष्टि हुई थी।

विदेश से देता था निर्देश

जांच में सामने आया कि अनमोल विदेश में रहकर पूरी योजना को निर्देश देता था। बरामद ऑडियो क्लिप्स में वह सहयोगियों को हत्या को अंजाम देने के निर्देश देते सुना गया है। पुलिस ने इन सबूतों को चार्जशीट में शामिल किया है।

इसे भी पढ़ें : एडवोकेट गोपी कृष्ण ह’त्याकांड में बड़ा फैसला… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएडवोकेट गोपी कृष्ण ह’त्याकांड में बड़ा फैसला… जानें क्या
Next Article राशिफल @ 19 नवंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.