Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 01:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में गरजे बाबूलाल, बोले- असम में वापसी तय, बंगाल में भी भाजपा
Headlines

पाकुड़ में गरजे बाबूलाल, बोले- असम में वापसी तय, बंगाल में भी भाजपा

March 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने लिट्टीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

असम और बंगाल को लेकर बड़ा दावा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने साफ कहा कि असम में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भी आने वाले समय में भाजपा सत्ता तक पहुंचेगी। मरांडी ने कहा कि देशभर में भाजपा का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और इसका असर चुनावों में दिखेगा।

auto

सरकारी गाड़ियों पर उठाए सवाल

मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए 2024 में खरीदी गई 17 सरकारी गाड़ियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन गाड़ियां मुख्यमंत्री के पास हैं और दो राजभवन में हैं, लेकिन बाकी गाड़ियां बेकार पड़ी हैं और धीरे-धीरे खराब हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सही जानकारी सरकार तक नहीं पहुंचा रहे हैं, जिससे व्यवस्था में गड़बड़ी साफ नजर आती है।

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया जोर

एसआईआर के मुद्दे पर बोलते हुए मरांडी ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची का शुद्धिकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए उन लोगों के नाम हटाए जाते हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो जगह दर्ज हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे इस प्रक्रिया का विरोध करते हैं, जबकि यह लोकतंत्र को साफ और मजबूत बनाने का काम करता है।

विधानसभा सीट बढ़ने की संभावना

मरांडी ने झारखंड की राजनीति को लेकर एक अहम बात भी कही। उन्होंने कहा कि अभी राज्य में 91 विधानसभा सीटें हैं, जो आने वाले समय में बढ़कर 108 तक हो सकती हैं। उनके मुताबिक सीटें बढ़ने से ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा और लोकतंत्र और मजबूत होगा।

महिलाओं को मिलेगा बड़ा मौका

मरांडी ने महिलाओं के आरक्षण पर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि 2029 तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की संभावना है। अगर सीटों की संख्या बढ़ती है तो संथाल परगना में करीब 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। उन्होंने इसे महिलाओं को राजनीति में आगे लाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं की अच्छी भागीदारी रही। मरांडी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : रामनवमी से पहले रांची में फुल अलर्ट, जुलूस मार्ग से मंदिर तक डीसी की नजर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामनवमी से पहले रांची में फुल अलर्ट, जुलूस मार्ग से मंदिर तक डीसी की नजर
Next Article रिमांड में उगला LSD का इंटरनेशनल राज, DSP की सख्ती से टूटा नेटवर्क

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.